Move to Jagran APP

Haritalika Teej 2020: घरों में ही पूजा कर मनाई हरतालिका तीज

Haritalika Teej 2020 कोरोना के कारण बंद हैं बड़े शिव मंदिर। शिव की पूजा के लिए घरों में ही बनाए शिवलिंग।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 10:54 PM (IST)
Haritalika Teej 2020: घरों में ही पूजा कर मनाई हरतालिका तीज
Haritalika Teej 2020: घरों में ही पूजा कर मनाई हरतालिका तीज

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में हर व्रत त्योहार की तरह हरतालिका तीज भी घरों में ही मनाई गई। महिलाओं ने घरों पर शिव की पूजा की।शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोला।

loksabha election banner

शुक्रवार को हरतालिका तीज का उत्सव महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं। व्रत के लिए महिलाएं कई दिन से इसकी तैयारियां कर रही हैं।गुरुवार को महिलाओं ने मेहंदी भी लगाई, व्रत का सामान आदि भी खरीद कर रख लिया। कोरोना के कारण मंदिर बंद हैं, एेसे में महिलाओं ने घर पर ही शिव प्रतिमा या मिट्टी के शिवलिंग बनाकर पूजा की। रामबाग निवासी प्रज्ञा शुक्ला ने बताया कि इस साल बड़े सारे मंदिर बंद हैं, एेसे में हमने कालोनी के ही छोटे से मंदिर में जाकर पूजा की।उमा शुक्ला ने बताया कि हर साल हम कालोनी में सभी महिलाएं मिलकर हरतालिका तीज की पूजा करती थीं, इस साल सोशल डिस्टेंसिंग के कारण सभी ने अपने घरों में ही पूजा की। घर पर ही मिट्टी से शिवलिंग तैयार कर पूजा की, बाद में इस शिवलिंग को विसर्जित किया जाता है।

क्या है हरतालिका तीज?

भादों माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस तीज को गौरी तृतीया व्रत भी कहा जाता है। इस तीज का बिहार और उत्तर प्रदेश में अधिक महत्व है। इस तीज पर भगवान शिव और पार्वती को समर्पित व्रत किया जाता है। महिलाएं माता गौरी के लिए चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, महावर व मेहंदी आदि खरीदती हैं। यह माता गौरी को चढ़ाया जाता है।इस व्रत में माता गौरी के संग उनके पुत्र गणेश की पूजा भी होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.