Move to Jagran APP

केक काटकर की मुलायम की दीर्घायु की कामना

देहात अंचल में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:00 AM (IST)
केक काटकर की मुलायम की दीर्घायु की कामना
केक काटकर की मुलायम की दीर्घायु की कामना

जेएनएन, आगरा: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को देहात अंचल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की।

loksabha election banner

बाह में मुलायम के 82वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर ने कहा कि सपा संरक्षक ने रक्षामंत्री के कार्यकाल में सैनिक हित में तमाम निर्णय लिए। सपा शासन में ही प्रदेश का सही विकास हो सका। तहसील अध्यक्ष राकेश धनगर, नगर अध्यक्ष पप्पू अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, विष्णु यादव, धर्मवीर गुर्जर, संतोष बरुआ, विजय गुर्जर, बंगाली सविता आदि मौजूद रहे। जैतपुर में लल्ला गुर्जर के आवास पर सपाइयों ने उनका जन्मदिन मनाया।

किरावली व अछनेरा में पार्टी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष चाहर ने संयुक्त रूप से मुलायम सिंह यादव के चित्र पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने बुलंदियां हासिल कीं। इस मौके पर जमील कुरैशी, संजीव चौधरी, अजीत इंदौलिया, नीटू चौधरी आदि मौजूद रहे।

एत्मादपुर के नगला रामबक्श स्थित कार्यालय पर सपाइयों ने वरिष्ठ नेता जेपी यादव के नेतृत्व में 11 किलोग्राम का केक काटा। सपा नेता ने कहा कि मुलायम ने हमेशा किसान, गरीब और असहायों के उत्थान की बात कही। यहां गिरीश यादव, ब्रजेश यादव, रामहरि यादव, टोनी पंडित, अवनीश, भीमसेन यादव, रामसेवक त्यागी, सुनील यादव, तेजपाल आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सपा संरक्षक का जन्मदिन मनाया गया। मुहल्ला खटीक में जिला सचिव नीरज चक के नेतृत्व में केक काटा गया। सुनील कुमार, नीलम, भिक्कू खा, शिवम चक, श्याम चक, नासिर खा, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। आगरा रोड पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में नेताजी का जन्मदिवस मनाया गया। यहां असलम खा, ऐदल सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.