Move to Jagran APP

सप्‍ताह में ताज का दीदार छह दिन बंद और बंदी के दिन खुला, आखिर क्‍या है मामला

गूगल पर हैकर्स ने किया ताजमहल हैक। शुक्रवार छोड़कर सभी दिन स्मारक को दिखाया जा रहा है बंद।ऑनलाइन सर्च करने वाले हो रहे हैं गलत जानकारी से भ्रमित।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 12:49 PM (IST)
सप्‍ताह में ताज का दीदार छह दिन बंद और बंदी के दिन खुला, आखिर क्‍या है मामला
सप्‍ताह में ताज का दीदार छह दिन बंद और बंदी के दिन खुला, आखिर क्‍या है मामला

आगरा, जागरण संवाददाता। सर्च इंजन गूगल पर हैकर्स ने दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को 'हैक' कर लिया है। गूगल पर सर्च करने के दौरान सप्ताह के छह दिन ताजमहल को बंद दिखाया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को स्मारक 24 घंटे खुलना दिखाया जा रहा है। इससे ऑनलाइन सर्च करने वाले पर्यटक गुमराह हो रहे हैं।

loksabha election banner

ताजमहल सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार को बंद रहता है। अन्य दिन यह खुलता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सिर्फ स्थानीय नमाजियों को ही स्मारक में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। ताज देखने प्रतिदिन औसतन 20 से 25 हजार पर्यटक आते हैं। बहुत से देसी-विदेशी पर्यटक ऑनलाइन सर्च करने के बाद ताज के दीदार को आगरा आते हैं। ऐसे पर्यटक पिछले कुछ समय से परेशान हैं। दरअसल, हैकर्स ने गूगल पर ताजमहल को ही हैक कर लिया है। गूगल पर ताजमहल लिखकर सर्च करने पर जो जानकारी सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है। गूगल पर ताजमहल को सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को बंद दिखाया जा रहा है। जबकि शुक्रवार जिस दिन ताज बंद रहता है, उस दिन स्मारक के 24 घंटे खुलने की जानकारी दी जा रही है। पर्यटक उप्र पर्यटन के ताज रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सर्किल ऑफिस में संपर्क कर रहे हैं। हालांकि उप्र पर्यटन की ताजमहल की वेबसाइट www.tajmahal.gov.in और एएसआइ की वेबसाइट www.asiagracircle.in  पर सही जानकारी उपलब्ध है।

उपनिदेशक पर्यटन अमित ने बताया कि गूगल पर ताजमहल से संबंधित दी जा रही भ्रामक जानकारी को चेक कराया जा रहा है। हमारी वेबसाइट पर ताज से संबंधित सही जानकारी दी जा रही है।

ताज के दीदार का समय

सूर्योदय से 30 मिनट पूर्व सैलानियों को स्मारक में प्रवेश दिया जाता है। सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व तक पर्यटक स्मारक में प्रवेश पा सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.