Move to Jagran APP

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजे कीर्तन दरबार

गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाश पर्व पर गुरु सिंह सभा माईथान, गुरुद्वारा गुरु का ताल और गुरुद्वारा कलगीधर, सदर बाजार में कीर्तन दरबार सजाए गए। सुबह छह से दोपहर ढाई बजे और शाम सात से 10 बजे तक श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 12:45 AM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 12:45 AM (IST)
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजे कीर्तन दरबार
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजे कीर्तन दरबार

जागरण संवाददाता, आगरा: गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाश पर्व पर गुरु सिंह सभा माईथान, गुरुद्वारा गुरु का ताल और गुरुद्वारा कलगीधर, सदर बाजार में कीर्तन दरबार सजाए गए। सुबह छह से दोपहर ढाई बजे और शाम सात से 10 बजे तक श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।

loksabha election banner

माईथान में दीवान की आरंभता सुखमनी साहिब के पाठ से मो¨हदर पाल एवं हरदीप सिंह ने की। जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्थे ने गुरबानी का गायन किया। स्त्री सिंह सभा की रानी सिंह ने गुरु द्वारा दी गई कुर्बानियों को बताते हुए काव्य पाठ किया। गुरुद्वारा माईथान के हजूरी रागी अंकित सिंह, अमरजीत सिंह ने संगतों को निहाल किया। हुजूरी रागी पवन सिंह ने गुरबानी का गायन किया। खोजकीपुर के रणजीत सिंह ने श्री गुरु के जन्म का वर्णन किया। सतविंदर सिंह ने निर्मोल कीर्तन किया। शाम को गुरुद्वारा सदर बाजार में कीर्तन दरबार में अमरीक सिंह ने सोदर रहिरास साहब का पाठ किया। दरबार साहब से आए सतविंदर सिंह ने गुरु की महिमा बताई। हुजूरी रागी कुलदीप सिंह कोमल एवं गुरजीत सिंह ने गुरबानी का गायन किया। केवल सिंह ने गुरु के आगरा आने के इतिहास पर चर्चा की। बाबा प्रीतम सिंह ने गुरबानी का गायन किया।

यह रहे मौजूद

इस दौरान मास्टर गुरनाम सिंह, हरबंस सिंह, टीटू सिंह, महंत हरपाल सिंह, अमर सिंह, सदर गुरूद्वारा पर प्रधान त्रिलोक सिंह ओबराय, रविंदर पाल सिंह टिम्मा, रमन साहनी, बंटी ओबराय, अमरजीत सिंह, बबलू अर्शी, राजू सलूजा, दलजीत सिंह, प्रीति उपाध्याय, रवि नारंग, मंजीत सिंह, वात्सल्य उपाध्याय, सिमरजीत सिंह, कोमल, स्वर्ण सिंह माला, सुरजीत सिंह, हेड ग्रंथी कुलविंदर सिंह आदि उपस्थिति रहे।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में डॉ. जीएस धर्मेश, सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप सिंह, सिविल डिफेंस डिप्टी कंट्रोलर जसवंत सिंह, रमाशंकर गोयल, मुकुल गर्ग, महंत योगेश पुरी, फादर मून लाजरस, भंते ज्ञान रत्न आदि का सरोपा देकर सम्मान किया गया। बंटी ग्रोवर को माईथान गुरुद्वारा प्रधान कंवलदीप सिंह, मुख्य प्रचारक ज्ञानी ओंकार सिंह, मीत प्रधान पाली सेठी ने सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.