विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर आगरा में दो टाउनशिप और...इसी महीने शुरू हो सकती है प्लॉट की बुकिंग

By Nirlosh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 09 Sep 2026 11:48 AM (IST)

एडीए ग्रेटर आगरा की दो और टाउनशिप में भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सितंबर अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए द्वारा रायपुर व रहनकलां में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में सपनों के घर की उम्मीद संजोए लोगों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां की दो टाउनशिप में एडीए सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आनलाइन पंजीकरण शुरू कर सकता है।

गंगापुरम और नर्मदापुरम के आवासीय भूखंडों का आवंंटन एडीए द्वारा एक व दो सितंबर को लाटरी पद्धति से किया जा चुका है। एडीए द्वारा रायपुर-रहनकलां में 449.5 हेक्टेयर भूमि में 5142 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है। यहां देश की नदियों के नाम पर 10 टाउनशिप बनाई जा रही हैं, जिनमें आठ आवासीय हैं

यमुनापुरम व्यावसायिक है और कावेरीपुरम में डूब क्षेत्र की वजह से रिक्रिएशनल गतिविधियां होंगी। ग्रेटर आगरा की गंगापुरम टाउनशिप के 9्र08 में से 620 भूखंडों का लाटरी पद्धति से एक सितंबर और नर्मदापुरम टाउनशिप के 718 में से 386 भूखंडों का आवंटन दो सितंबर को किया गया था।

एडीए अब गोमतीपुरम, गोदावरीपुरम और महानदीपुरम में किन्हीं दो टाउनलशिप में आनलाइन पंजीकरण शुरू कर सकता है।

एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि गंगापुरम और नर्मदापुरम में आवासीय भूखंडों के आवंटियों को आवंटन पत्र भेजने और असफल आवेदकों को पंजीकरण धनराशि वापस किए जाने का काम इन दिनों किया जा रहा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।

ग्रेटर आगरा की टाउनशिप और उनका क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)

टाउनशिप, क्षेत्रफल, आवासीय भूखंड

  • सिंधुपुरम, 26.83, 120
  • गोमतीपुरम, 49.45, 719
  • गंगापुरम, 48.86, 975
  • यमुनापुरम, 43.77, -
  • बेतवापुरम, 28.41, 220
  • महानदीपुरम, 31.09, 293
  • नर्मदापुरम, 45.18, 763
  • गोदावरीपुरम, 42.28, 706
  • कृष्णापुरम, 42.86, 557
  • कावेरीपुरम, 42.78, -