विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 अगस्त तक ही होगा ग्रेटर आगरा की टाउनशिप के आवेदकों के फॉर्म में त्रुटि सुधार, 1 सितंबर से होगा भूखंडों का आवंटन

Published: Sun, 23 Aug 2026 09:26 PM (IST)

ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब केवल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. त्रुटि सुधार के लिए आवेदकों के पास सोमवार तक का समय।

  2. नर्मदापुरम और गंगापुरम में 424 फॉर्म में कमियां पाई गईं।

  3. भूखंडों का आवंटन 1 और 2 सितंबर को लॉटरी से होगा।

जागरण संवाददाता, आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब एक ही दिन बचा है। सोमवार के बाद वह त्रुटि सुधार नहीं करा सकेंगे और उनके पंजीकरण फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा।

दोनों टाउनशिप में 424 आवेदकों के फॉर्म में कमियां पाई गई थीं। दोनों टाउनशिप के आवासीय भूखंडों का आवंटन एक व दो सितंबर को सूरसदन में लाटरी पद्धति से किया जाएगा।

एडीए रायपुर और रहनकलां में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में 10 छोटी टाउनशिप बना रहा है। गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के एलआईजी, एमआईजी-वन, एमआईजी-टू और एचआईजी-टू के भूखंडों के लिए 29 जून से 29 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था।

गंगापुरम के 908 भूखंडों के लिए 1605 और नर्मदापुरम के 718 भूखंडों के लिए 571 आवेदकों ने पंजीकरण कराया। गंगापुरम के 277 और नर्मदापुरम के 147 आवेदकों के फार्म में त्रुटियां मिली थीं।

इनकी सूची एडीए के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही वेबसाइट www.adaagra.org.in पर भी अपलोड की गई थी। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि आवेदक सोमवार तक तक जनहित पोर्टल पर अपने यूजर पासवर्ड के माध्यम से कमियां दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा में बंद कमरे में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने छापा मारकर 11 लोगों को किया गिरफ्तार