Move to Jagran APP

Gram Panchayat Chunav: आगरा में आम सहमति से निर्विरोध चुने जा सकते हैं ग्राम पंचायत सदस्य

Gram Panchayat Chunav आगरा में कुल 2243 पदों पर उपचुनाव होना है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों के ही 2236 पद हैं। शेष 4 ग्राम प्रधान और तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद हैं। इन सभी पदों के लिए विकास खंड कार्यालयों में ही नामांकन प्रक्रिया हो रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 11:44 AM (IST)
Gram Panchayat Chunav: आगरा में आम सहमति से निर्विरोध चुने जा सकते हैं ग्राम पंचायत सदस्य
आगरा में कुल 2243 पदों पर उपचुनाव होना है।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत उपचुनाव के दौरान जिले के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 2236 में से अधिकांश पर निर्विरोध सदस्य चुने की जाने की उम्मीद जताई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 9180 में से 6408 सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ऐसे में उपचुनाव में भी अधिकांश सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। जिन गांवों में प्रत्याशी नहीं मिले थे, उन गांवों में प्रत्याशी को तैयार करने की अब प्रधान भी कोशिश करेंगे। क्योंकि सदस्यों के काेरम के अभाव में ही उनका शपथ ग्रहण रूका हुआ है।

loksabha election banner

पंचायत उपचुनाव के तहत छह जून को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो रही है। आगरा में कुल 2243 पदों पर उपचुनाव होना है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों के ही 2236 पद हैं। शेष 4 ग्राम प्रधान और तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद हैं।इन सभी पदों के लिए विकास खंड कार्यालयों में ही नामांकन प्रक्रिया हो रही है। मतगणना प्रक्रिया भी विकास खंड स्तर पर ही संपन्न होगी। जिले में 9,180 ग्राम पंचायत सदस्य और 690 ग्राम प्रधानों के पद हैं। इसमें से 6,408 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। प्रधान सिर्फ दो ही निर्विरोध चुने गए थे। 194 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या दो-तिहाई से कम होने के कारण इनका गठन नहीं हो सका था। प्रधान जीतने के बाद भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे। एेसे में अब प्रधान भी ग्राम पंचायत सदस्य बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे गांव में उनकी सरकार गठित हो सके। उपचुनाव के तहत 12 जून को मतदान होगा। 14 जून को मतगणना होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.