Move to Jagran APP

नारी शक्ति कुंभ के अमृत से मिलेगा देश की नारी शक्ति को लाभ: राम नाईक

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि और उप्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाकुंभ में जुटी हैं राजनीतिक हस्तियां।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 03:23 PM (IST)
नारी शक्ति कुंभ के अमृत से मिलेगा देश की नारी शक्ति को लाभ: राम नाईक
नारी शक्ति कुंभ के अमृत से मिलेगा देश की नारी शक्ति को लाभ: राम नाईक

आगरा, जेएनएन। वृंदावन के अक्षयपात्र में आयोजित नारी शक्ति वैचारिक महाकुंभ को संबोधित करते हुए प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि नारी शक्ति कुंभ से निकलने वाले अमृत का लाभ देशभर की महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए वृंदावन को उचित स्थान बताया। कहा कि वृंदावन धर्म के साथ संस्कृति और संस्कार का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मौजूद महिलाओं से आहवान किया कि वैचारिक महाकुंभ में राम और कृष्ण के समय, इतिहास को लेकर मंथन हो रहा है। कुंभ से जो बोध होगा उस विचार को देश मे पहुंचाएं। उन्होंने महिला शोषण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्ण ने कहा था कि एक बेटी शिक्षा पाती है तो दो परिवार पर असर पड़ता है। पुरुष से अधिक ताकत महिला में होती है। जीवन रूपी दो पहियों की गाड़ी में दोनों पहिये मजबूत होने चाहिए।

prime article banner

यह भी पढ़ें

माता ही निर्माता हैं, जन्म के साथ करतीं हैं संतान के व्यक्तित्व का निर्माण: सुषमा स्वराज

राज्यपाल बोले कि पहले उप्र शिक्षा के क्षेत्र में कमजोर था लेकिन आज स्थिति सुधरी है। आज महिलाओं की स्थिति शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल है। 28 विवि में 26 विवि में 7.98 फीसदी बालिकाओं को उपाधि मिली है। वर्तमान में 12 लाख 58 हजार डिग्री में 7 लाख 2 हजार डिग्री लड़कियों को दी गईं। एक साल में पांच फीसद उन्होंने कहा कि लड़कियों की डिग्री में इजाफा हुआ है। आज महिलाएं पीछे नहीं है। हर मामले में महिलाएं अव्वल आ रही हैं। राज्यपाल बोले कि पहले महिलाएं पढ़ लिखकर शिक्षक या नर्स ही बनती थीं लेकिन आज जमीन से आसमान तक हर सेवा में महिलाओं ने कब्जा कर लिया है। महिलाएं हवाई हमले करने में महारथ हासिल कर रही हैं। आज तो देश की रक्षा मंत्री भी महिला हैं।राज्यपाल ने प्रयागराज में होने जा रहे कुम्भ में आने का आव्हान भी किया।कहा कि प्रायगराज के कुम्भ में 107 देशों के लोग उसके महत्व को देखने आ रहे हैं। देशवासियों को भी महाकुंभ में पहुंचना चाहिए। अपने संबोधन का समापन करते हुए उन्होंने कहा कि अपने जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा चलते रहो चलते रहो।

बता दें कि नारी शक्ति वैचारिक महाकुंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि और उप्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। आयोजन में पांच हजार से अधिक महिलाएं भाग ले रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.