Move to Jagran APP

मेघालय के राज्‍यपाल पहुंचे रामकृष्‍ण सेवाश्रम, सेवा कार्य की सराहना Agra News

रामकृष्ण मठ और कात्यायनी मंदिर में किए दर्शन। राज्‍यपाल तथागत राय रामकृष्‍ण मठ से ही हैं दीक्षित।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 08:17 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 08:17 AM (IST)
मेघालय के राज्‍यपाल पहुंचे रामकृष्‍ण सेवाश्रम, सेवा कार्य की सराहना Agra News
मेघालय के राज्‍यपाल पहुंचे रामकृष्‍ण सेवाश्रम, सेवा कार्य की सराहना Agra News

आगरा, जेएनएन। मेघालय के राज्यपाल तथागत राय वृंदावन पहुंचे। राज्यपाल ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मरीजों का हाल जाना। इसके बाद मठ में दर्शन कर अस्पताल प्रबंधन से यहां चल रहीं सेवाओं की जानकारी हासिल की। राज्यपाल मां कात्यायनी के दर्शन करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

रामकृष्ण मठ से दीक्षित राज्यपाल तथागत राय सोमवार शाम रामकृष्ण मठ पहुंचे। यहां राज्यपाल ने रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा और स्वामी विवेकानंद के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अस्पताल के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद से यहां मरीजों को मिल रहीं सेवाओं की जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने कहा कि चूंकि वे रामकृष्ण मठ से दीक्षित हैं। उन्होंने मठ के संत प्रभानंद से दीक्षा ली थी। यही कारण है कि जब भी मौका मिलता है तो मठ और मिशन में जरूर जाता हूं। दिल्ली दौरे पर जब कुछ समय मिला तो वृंदावन के रामकृष्ण मठ आना उचित समझा। राज्यपाल के मठ पहुंचने पर सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद ने स्वागत किया।

राष्‍ट्रपति ने किया था लोकार्पण

रामकृष्‍ण सेवाश्रम में रोगियों के लिए बनाए गए नए ब्‍लॉक का बीते वर्ष अक्‍टूबर में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकार्पण किया था। राष्‍ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्‍नी, राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी आश्रम में पहुंचे थे। नए ब्‍लॉक में चिकित्‍सा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकें मुहैया कराई गई हैं। इस विंग में कैंसर रोगियों के उपचार की भी सुविधा है। राष्‍ट्रपति ने भी यहां चलाए जा रहे इस प्रकल्‍प की मुक्‍त कंठ से प्रशंसा की थी।

सेवाश्रम से जुड़े लोग देशभर में फैले

रामकृष्‍ण सेवाश्रम से जुड़े लोग देशभर में फैले हैं। ये सक्रिय सदस्‍य के तौर पर कार्यरत हैं और सेवाश्रम में मुहैया कराई जा रहीं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के प्रति सहयोग भी प्रदान करते हैं। मेघालय के राज्‍यपाल तथागत राय ने भी सेवाश्रम में निस्‍वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.