महामहिम ने की गोमाता की सेवा, गौशाला की व्यवस्था देख हुईं गदगद Agra News
फीरोजाबाद की कान्हा गौशाला की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। ऊंधनी गांव में ग्रामीणों संग चौपाल पर वार्ता करने के लिए रवाना।
आगरा, जेएनएन। ब्रज की धरा पर कान्हा की गायों की देखरेख देख गदगद हो गईं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। शनिवार सुबह महामहिम फीरोजाबाद स्थित कान्हा गौशाला पहुंंची। यहां उन्होंने गौवंश की व्यवस्थाएं देखीं। गौमाता का पूजन किया। वेद मंत्रों के बीच गाय को गुड़ चना भी खिलाया। राज्यपाल ने गौशाला की व्यवस्थाओं की तारीफ। मेयर नूतन राठौर और नगरायुक्त विजय कुमार ने गौशाला के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे यहां से सीधे ऊंधनी गांव चौपाल के लिए रवान हो गईं।
शनिवार को सुहागनगरी में राज्यपाल के दौरे की शुरुआत कान्हा गौशाला से हुई। गौशाला पहुंचने के बाद राज्यपाल ने नगरायुक्त विजय कुमार से व्यवस्थाओ की जानकारी की। इसके बाद गंगा नाम की गाय का पूजन कर माला पहनाई और गुड़ चना खिलाया। इसके बाद पूरी गौशाला का निरीक्षण किया। रात में गौशाला का कार्यक्रम तय होने के बाद ननि की टीम तैयारियों में जुटी रही। नगरायुक्त ने बताया कि 450 गोवंश की क्षमता वाली गौशाला में 210 गायें हैंं। इसके बाद गौशाला का घूमकर निरीक्षण किया। मेयर नूतन राठौर ने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। निरीक्षण में डीएम एसएसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऊंंधनी में आंगनबाड़ी केंद्र में कई गोदभराई
गौशाला से राज्यपाल ऊंंधनी गांव पहुंची, जहां आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला सुधा देवी की गोद भरी। स्वागत में मिले फलों को बच्चों में बांटे। इसके बाद चौपाल सजाई।