Move to Jagran APP

Good Effort by Police: दर्दनाक हादसे में मारे गए चारों लावारिसों की वारिस बनी पुलिस

Good Effort by Police आठ जुलाई की आधी रात छह लोगों को था रौंदादो मृतकों की हो सकी थी शिनाख्त। तीन दिन तक नही आया कोई वारिसान रविवार को पुलिस ने किया अंतिम संस्कार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 02:20 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 02:20 PM (IST)
Good Effort by Police: दर्दनाक हादसे में मारे गए चारों लावारिसों की वारिस बनी पुलिस
Good Effort by Police: दर्दनाक हादसे में मारे गए चारों लावारिसों की वारिस बनी पुलिस

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा हाईवे पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास आठ जुलाई की रात को कंटेनर ने सात सात लोगों को रौंद दिया था। इनमें छह लोगों की मौत हो गयी थी। एक घायल हो गया था। मृतकों में सिर्फ दो लाेगो की पहचान हो सकी थी। बाकी चार मृतकों का तीन दिन बाद भी कोई वारिसान नहीं आया। रविवार को पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया।

loksabha election banner

सिकंदरा गुरू का ताल गुरुद्वारा के पास आठ जुलाई की आधी रात को खंदारी की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित हो गया था। हाईवे किनारे स्थित बंद नाले पर चढ़ गया। बेकाबू कंटेनर ने वहां सोते साल लोगों को रौंद दिया।इनमें पांच लोगों की मौके पर और एक की एसएन इमरजेसी में मौत हो गयी थी। पुलिस ने कंटनेर चालक मैनपुरी के थाना किशनी के गांव डांडिया निवासी मुनेश और क्लीनर सिंटू को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों खाली कंटेनर को मैनपुरी से लेकर गुरुग्राम जा रहे थे।

छह मृतकों में सिर्फ सुभाष पुत्र रतन लाल निवासी गोकुलपुरा लोहामंडी और सुनील पुत्र मोमीन निवासी राधा बल्लभ स्कूल के पास शाहगंज की ही शिनाख्त हो सकी थी। पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी करने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि चारों मृतक रात में अक्सर हाईवे किनारे सोते थे। वह कूड़ा बीनने और मजदूरी करने का करते थे। पुलिस ने घायल नितिन शर्मा से भी मृतकों के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया था। वह भी उनके बारे में नहीं बता सका। इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार काे पोस्टमार्टम के बाद चारों मृतकों का पुलिस द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

ये था चारों मृतकों का हुलिया

पुलिस ने चारों मृतकों का हुलिया भी जारी किया था। मृतकों की आयु 35 से 50 साल के बीच है। इनमे 35 वर्षीय एक मृतक का रंग सांवला और वह लाल रंग की अंडरवियर पहने था। दूसरे की उम्र 45 साल, वह सांवले रंग का था। काली पैंट, बेल्ट और अंडरवियर पहने था। तीसरे की उम्र 50 साल थी। उसका शरीर बुरी तरह से कुचल गया था। उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। कपड़ों के नाम पर उसके सिर पर साफी मिली थी। जबकि चौथे मृतक की उम्र लगभग 50 साल और रंग सांवला था। उसके सिर और हाथ में चोट थी। वह सफेद रंग बनियान पहने था। उसके पास सफेद रंग की साफी मिली थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.