Move to Jagran APP

ताजनगरी से बनेगा कथक कदम का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे

आरंगम म्यूजिक एंड डांस एकेडमी की ब'िचयां दो घंटे में करेंगी 30 हजार कदम ततकार, पूर्व में भी बना चुकी हैं, तीन व‌र्ल्ड रिकॉर्ड

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:00 AM (IST)
ताजनगरी से बनेगा कथक कदम का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे
ताजनगरी से बनेगा कथक कदम का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे

आगरा, जागरण संवाददात। गर्व है उन मासूमों पर जो नृत्य में मान बढ़ा रहे। गर्व उन युवाओं पर जो खेल में नाम रोशन करे रहे हैं। गर्व उन साहित्यकार कलम के हौनहारों पर जो कविता, गाने और शेर पढ़कर ताजनगरी का गौरव बढ़ाते हैं। बच्चे व युवाओं और बुजुर्ग ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। ऐसा ही एक बार फिर आगरा की धरती से कथक ततकार में व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इस बार बच्चियां दो घंटे में 30 हजार कथक ततकार से हुनर को प्रदर्शन करेंगी।

loksabha election banner

आगरा का गौरव बढ़ाने में कमला नगर निवासी पूजा गुप्ता की 18 वर्षो की मेहनत है। इंदौर से आगरा में शादी होने के बाद पूजा ने खुद को शहर के लिए समर्पित कर दिया। उसने बच्चियों को नृत्य सिखाकर नई पौध तैयार कर दी। कोरियोग्राफर पूजा की छात्राएं तीन व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं, लेकिन एक बार फिर व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बच्चियों के हौसले बुलंद हैं। नौ फरवरी को सूरसदन में नौ बच्चियां दो घंटे में लगातार 30 हजार कथक ततकार (कदमों के स्टेप्स) करेंगी। इसमें नव्या गोयल, अंशिका गुप्ता, वान्या गोयल, अनवी गोयल, वंशिता गुप्ता, हिती अग्रवाल, अनिका गोयल, अधविता गोयल, द्विती गुप्ता यह रिकॉर्ड बनाएंगी। जो कथक में कदमों के तीन ताल की ततकार होगी। छह माह में यह तैयार हुआ है। पूर्व में तीन व‌र्ल्ड रिकॉर्ड

कोरियोग्राफर पूजा गुप्ता ने बताया कि उसने व उनकी छात्राएं पूर्व में भी तीन व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। इंदौर में 30 जून, 2016 में स्केटिंग पर डेढ़ घंटा नृत्य कर रिकॉर्ड बनाया था। दूसरा पांच नवंबर 2016 को आगरा के माथुर वैश्य महासभा भवन में बनाया था। इसमें 16 लड़कियों ने एक घंटा 55 मिनट तक स्केटिंग पर डांस किया। इसके बाद तीसरे रिकॉर्ड में 1950 राउड कथक नृत्य में लगाए थे। व‌र्ल्ड रिकॉर्ड की खातिर बदला खाना

बच्चियों को नौ फरवरी को कथक कदमों में व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। इस कारण उन्होंने अपने खाने का मेन्यु परिवर्तित किया है। छह माह से प्रोटीन युक्त हल्के खाने का प्रयोग कर रही हैं। ताकि नृत्य के समय कोई परेशानी न हो। मां ने किया नृत्य का समर्थन

इंदौर में पूजा ने छह वर्ष की उम्र में नृत्य सीखना शुरू किया था। उनकी मां ने समर्थन किया। लेकिन पिता पीएल गुप्ता को नृत्य पसंद नहीं था। वर्ष 2005 में पूजा की शादी कमला नगर के केतुल कुमार गुप्ता से हो गई। यहां पर भी ससुरालीजनों का पूर्ण सहयोग रहा है। उसने डांस एकेडमी खोली है। इनमें बच्चियों को नृत्य सिखाकर आगरा का मान बढ़ा रही हैं। कपड़े धोने की ट्रिक से सीखे मासूम

तीन वर्ष से 13 वर्ष की बच्चियां इनके पास नृत्य सीखती हैं। मासूम बच्चियों को कपड़े धोने की ट्रिक से सिखाया जाता है। चेहरे का इंप्रेशन दिखाने के लिए उन्हें हंसाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.