Move to Jagran APP

शादी को सांवला लड़का देखने पर की खुदकशी

सांवले लड़के से शादी करने की कहने पर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिवार के लोगों के बाहर जाने पर वह कमरे में फंदे पर लटक गई। जब तक उसे नीचे उतारा गया, सांसें थम चुकी थीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Nov 2017 12:15 AM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 12:15 AM (IST)
शादी को सांवला लड़का देखने पर की खुदकशी
शादी को सांवला लड़का देखने पर की खुदकशी

जागरण संवाददाता, आगरा: सांवले लड़के से शादी करने की कहने पर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिवार के लोगों के बाहर जाने पर वह कमरे में फंदे पर लटक गई। जब तक उसे नीचे उतारा गया, सांसें थम चुकी थीं।

loksabha election banner

बल्केश्वर में लाल मस्जिद के पास रहने वाले पिंटू के तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी 18 वर्षीय अंजलि ने नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। 14 वर्षीय संजना और सात वर्षीय साक्षी पढ़ने जाती हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों पिंटू ने अंजलि की शादी के लिए लड़का देखा था। उसका वाट्सएप से फोटो मंगवाया। लड़के का रंग सांवला है, इसलिए वह अंजलि को पंसद नहीं था उसने पिता से मना किया कि वह उससे शादी नहीं करेगी। पिता ने यह कहकर उसको शांत करा दिया कि लड़का थोड़ा सांवला है, लेकिन परिवार हमारे परिवार से बहुत अच्छा है। इसलिए वे शादी तय करने को कह रहे थे। इससे वह तनाव में थी। शनिवार को सुबह पिंटू जूता फैक्ट्री और मां कमलेश घरों में काम करने चली गई। संजना स्कूल गई थी और साक्षी घर के बाहर खेल रही थी। तभी अंजलि कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गई।

साक्षी और उसके साथ खेल रहे बच्चों ने खिड़की से देखा, तो वह फंदे से लटकी थी। उन्होंने मुहल्ले के लोगों को बताया। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में तलाशी ली, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि युवती के पिता ने खुदकशी का कारण सांवले लड़के से शादी तय करना बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.