Move to Jagran APP

झारखंड की युवती ने आगरा में तैनात दारोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप Agra News

झारखंड की कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनाती के दौरान हुई थी युवती से दोस्ती। शादी का झांसा देकर पांच वर्ष किया शारीरिक शोषण शहर के थाने में तैनात है दारोगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 08:17 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 08:17 AM (IST)
झारखंड की युवती ने आगरा में तैनात दारोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप Agra News
झारखंड की युवती ने आगरा में तैनात दारोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर के एक थाने में तैनात दारोगा झारखंड की युवती के शारीरिक शोषण के आरोप में फंस गया है। उससे दुष्कर्म के बाद शादी का भरोसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस वेलेंटाइन डे पर दूसरी जगह शादी कर ली। जानकारी होने पर आगरा पहुंची प्रेमिका ने गुरुवार को दारोगा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 

loksabha election banner

झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली युवती वहां एक सरकारी विभाग में लिपिक है। युवती के अनुसार शहर के एक थाने में तैनात दारोगा वर्ष 2012 में उसके जिले में एक कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर था। उसी कंपनी में युवती के जीजा भी काम करते थे। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके चलते वह घर पर आने-जाने लगा।

युवती के अनुसार वर्ष 2014 में उसकी जान-पहचान दारोगा से हुई। वह फरवरी 2015 में उसके घर आया था। उसे अकेला देखकर जबरन दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस में करने की कहा। इस पर दारोगा ने उसे शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वर्ष 2017 में वह उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हो गया। उसने शादी करने की कहा तो टालता रहा। इस पर वर्ष 2019 में वह भी आगरा आ गई। दारोगा ने उसे विश्वास दिलाने के लिए मंगलसूत्र पहना दिया।

तीन महीने बाद ही दारोगा ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत उसने एसएसपी के यहां कर दी। सीओ ने उसके बयान भी दर्ज किए, लेकिन दारोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह झारखंड लौट गई। युवती के अनुसार पांच दिन पहले उसे पता चला कि दारोगा ने वेलेंटाइन डे पर दूसरी युवती से शादी कर ली है। इस पर गुरुवार को आगरा पहुंची युवती मीडिया से रूबरू हुई। युवती के अनुसार उसने दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.