काम की है खबर, अगर अब तक नहीं बने हैं मतदाता, तो फिर आया है ये मौका Agra News
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने संशोधन सहित अन्य मौके। एक से तीस सितंबर तक चलेगा वोटर लिस्ट की सत्यापन का अभियान।
आगरा, जागरण संवाददाता। अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है या फिर वोटर लिस्ट में नाम, पता, उम्र का विवरण गलत है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब भी घर पर बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) आए। निर्धारित फॉर्म भरकर उसे दे दीजिए।
कलक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि एक से तीस सितंबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलेगा। जिले में वर्तमान में 33 लाख वोटर हैं। बूथों की संख्या 3778 है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि एक सितंबर को तहसील सदर में कार्यक्रम होगा। जिसमें डीएम एनजी रवि कुमार मौजूद रहेंगे।
डिग्री कॉलेज में चलेगा जागरूकता अभियान
जिले के सभी डिग्री कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रैलियां निकाली जाएंगी।
कॉल सेंटर नंबर
1950
जिला निर्वाचन कार्यालय का टेलीफोन नंबर : 0562-2250170
ये हैं टेलीफोन नंबर
विस क्षेत्र का नाम, टेलीफोन नंबर
एत्मादपुर, 0562-2390011
आगरा कैंट, 0562-2210291
आगरा दक्षिण, 0562-2210289
आगरा उत्तर, 0562-2210298
आगरा ग्रामीण, 0562-2210290
फतेहपुरसीकरी, 05613-244052
खेरागढ़, 05613-231013
फतेहाबाद, 05612-252010
बाह, 05614-224044
किस काम के लिए कौन-सा फार्म
फार्म 6 - मतदाता बनने के लिए।
फार्म 6 ए - प्रवासी नागरिकों के मतदाता बनने के लिए।
फार्म 7 - सूची से नाम हटवाने के लिए।
फार्म 8 - सूची में दर्ज नाम में संशोधन कराने के लिए
फार्म 8 क - एक ही विधान सभा क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम दर्ज कराने के लिए।
यह दस्तावेज
18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवक-युवतियों को फार्म छह भरना होगा। इस पर एक फोटो और आयु प्रमाण पत्र तथा परिवार के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो लगानी होगी।