Move to Jagran APP

गौर पूर्णिमा महोत्‍सव में शामिल हुए शहरी विकास मंत्री, भव्‍य रसोई व्‍यवस्‍था देख हुए अचंभित

चंद्रोदय मंदिर में हर्षोउल्लास के साथ मना गौर पूर्णिमा महामहोत्सव। इस्कॉन में किया निताई गौर का महाभिषेक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 08:24 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 08:24 AM (IST)
गौर पूर्णिमा महोत्‍सव में शामिल हुए शहरी विकास मंत्री, भव्‍य रसोई व्‍यवस्‍था देख हुए अचंभित
गौर पूर्णिमा महोत्‍सव में शामिल हुए शहरी विकास मंत्री, भव्‍य रसोई व्‍यवस्‍था देख हुए अचंभित

मथुरा, जेएनएन। चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी निताई गौर के जन्मोत्सव पर गौड़ीय संप्रदाय मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई दी। प्राचीन गौड़ीय संप्रदाय मंदिरों के अलावा इस्कॉन और अक्षयपात्र फाउंडेशन में महोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। निताई गौर का महाभिषेक कर महाआरती उतारी। चैतन्य महाप्रभु के हरिनाम संकीर्तन में देश-विदेश के श्रद्धालुओं डूबे नजर आए। समारोह में पहुंचे प्रदेश के शहरी विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने भी पूजा-अर्चना कर चंद्रोदय मंदिर की केंद्रीयकृत रसोई का अवलोकन किया।

loksabha election banner

छटीकरा मार्ग स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में गौर पूर्णिमा महामहोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: कालीन बेला में मंगला आरती हुई। ठा. राधावृंदावनचंद्र को नवीन पोषाक धारण करा, उनके समक्ष छप्पन भोग परोसा। मंदिर प्रांगण को विशेष प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित कर फूल बंगला सजाया। मंदिर प्रांगण में गौरांग एवं नित्यानंद महाप्रभु के पालकी निकाली गई। उसके पश्चात उत्सव विग्रह को मंदिर प्रांगण स्थित उत्सव मंडप में अभिषेक के लिए ले जाया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण और हरिनाम संकीर्तन की गूंज के मध्य चैतन्य व नित्यानंद महाप्रभु का षोडशोपचार विधि से महाभिषेक 108 प्रकार के दिव्य पदार्थों से किया गया।

आविर्भाव उत्सव में चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा चैतन्य महाप्रभु के गौर वर्ण होने के कारण उन्हें गौरांग नाम पड़ा। गौरांग महाप्रभु, कृष्ण के छिन्न अवतार कलयुग में अवतरित हुए। उन्होंने 15वीं शताब्दी में विलुप्त वृंदावन को पुन: बसाया। अनुयायियों भेज इसे वैष्णव भक्ति का केंद्र बनाया। प्रांत समस्ता प्रमुख राजकिशोर, अक्षय पात्र फाउंडेशन के निदेशक भरतर्षभा दास, चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष केवल्यपति दास, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

इस्कॉन मंदिर में भी गौर पूर्णिमा पर निताई गौर का वैदिक मंत्रोच्चाणरण और हरिनाम संकीर्तन की गूंज के मध्य महाभिषेक कर महाआरती उतारी गई। इस मौके पर देशविदेश के श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा गौड़ीय संप्रदाय के मंदिरों महाप्रभु मंदिर, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर मंदिर में भी गौर पूर्णिमा उल्लास पूर्वक मनाई गई।

शहरी विकास राज्यमंत्री ने किया रसोई का अवलोकन

प्रदेश के शहरी विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता चंद्रोदय मंदिर में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने चंद्रोदय मंदिर में दर्शन करने के साथ अक्षयपात्र की केंद्रीयकृत रसोई का अवलोकन किया तथा रसोई में भोजन तैयार करने की विधि का निरीक्षण भी किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.