Move to Jagran APP

घाटों पर उमड़ी भीड़, गणेश विसर्जन के दौरान उड़ा अबीर और गुलाल Agra News

शहर में यमुना के घाटों पर पुलिस ने सुरक्षात्‍मक घेरा बनाकर विसर्जित कराईं प्रतिमाएं। कासगंज में दो युवक डूबे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:52 PM (IST)
घाटों पर उमड़ी भीड़, गणेश विसर्जन के दौरान उड़ा अबीर और गुलाल Agra News
घाटों पर उमड़ी भीड़, गणेश विसर्जन के दौरान उड़ा अबीर और गुलाल Agra News

आगरा, जेएनएन। गणपति बप्‍पा मोरया, अगले बरस तू जल्‍दी आ इस गीत को गुनगुनाते हुए लोगों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। विघ्‍न विनाशक, विघ्‍नहर्ता, सिद्धिदायक गणपति महाराज की विसर्जन यात्रा के दौरान अबीर गुलाल भी जमकर उड़ा। लोग नाचते गाते हुए यमुना के घाटों तक पहुंचे। शहर के सभी घाटों पर देर शाम तक भीड़ उमड़ रही थी।

loksabha election banner

अनंत चर्तुदशी पर गणेश प्रतिमाओं को शहर में विसर्जित किया गया। कैलाश घाट, पोइया घाट, बलकेश्‍वर, हाथी घाट और दशहरा घाट पर दोपहर बाद से जुलूस पहुंचना शुरू हो गए। घाट पर मेले जैसे माहौल रहा। पूर्व में विसर्जन के दौरान डूबने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इस बार सुरक्षा घेरा बना रखा था। कुछ घाटों पर अस्‍थाई बेरीकेडिंग भी कराई गई। श्रद्धालुओं की आस्‍था भी देखते बन रही थी। छोटे-छोटे बच्‍चे भी अपनी गोद गणपति जी को लेकर आ रहे थे। बारिश का मौसम होने से इस समय में नदी में जलराशि भी पर्याप्‍त है इसलिए श्रद्धालुओं को गहरे पानी में नहीं जाना पड़ा। यमुना किनारा रोड पर विसर्जन जुलूसों के चलते जाम की स्थिति भी बनी। शाम 7.30 बजे तक सूरज डूबने के बाद भी लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच रहे थे।

शहर में पुलिस की सक्रियता के चलते कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। हालांकि कासगंज में गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन कर दौरान गंजडुंडवारा निवासी भोला और अंकित की डूबने से मौत हो गई।

शुक्रवार को भी होगा विसर्जन, रहेगा रूट डायवर्जन

- यमुना किनारा रोड पर शुक्रवार को भी वाहनों की रहेगी नो एंट्री

- वाटर वर्क्‍स चौराहा से यमुना किनारा होते हुए शमशान घाट चौराहे तक सभी प्रकार के भारी और हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

- यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, उन्हें रिंग रोड से होते हुए निकाला जाएगा।

- आंबेडकर पुल से एत्माद्दौला साइड से कोई भी व्यावसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारे होते हुए नहीं जाएंगे।

- बेलनगंज, सीओ छत्ता ऑफिस से यमुना किनारे सड़क पर कोई भी व्यावसायिक हल्के और भारी वाहन नहीं जाएंगे।

- बिजली घर चौराहे से कोई भी रोडवेज बस, टूरिस्ट बस या व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की ओर नहीं जाएगा।

- विक्टोरिया पार्क से कोई भी भारी वाहन बस, ट्रैक्टर और डीसीएम यमुना किनारे नहीं जाएंगे।

- यमुना किनारे रोड पर हाथी घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- हाथी घाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाइन वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को शमशान घाट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- स्ट्रैची ब्रिज रेलवे पुल एत्माद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

- यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए सवारी वाहन एमजी रोड व रिंग रोड से आ जा सकेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.