Move to Jagran APP

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर दिल्ली व यूपी के शहरों में विराजेंगे ब्रज के गणपति

Ganesh Chaturthi 2021 मूर्तियां बनाने में जुटे हैं शहर के 40 परिवार। मूर्ति के साइज के आधार पर तय होता है रेट। दस सितंबर से आरंभ हो रहा है गणेश उत्सव। मूर्तियों की कीमत 20 रुपये से पांच हजार रुपये तक निर्धारित की गई है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 06:08 PM (IST)
Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर दिल्ली व यूपी के शहरों में विराजेंगे ब्रज के गणपति
दस सितंबर से आरंभ हो रहा है गणेश उत्सव।

आगरा, जेएनएन। गणेश चतुर्थी पर 10 सितंबर को होने वाले उत्सव में दिल्ली के अलावा अलीगढ़, हाथरस, बदायूं व बुलंदशहर के घर-घर में मथुरा के गणपति पूजे जाएंगे। मथुरा शहर के मुहल्ला अंबाखार में गणेश प्रतिमाओं का बाजार सज गया है। छह इंच से लेकर पांच-छह फुट तक की प्रतिमा यहां आर्डर पर तैयार की जा रही हैं।

loksabha election banner

गणेश चतुर्थी पर घर-घर में गणपति की स्थापना होगी। इसके लिए पिछले करीब चार माह से मूर्तिकार तैयारियों में जुटे हुए हैं। अंबाखार में करीब 30 परिवार व राम नगर में 10-12 परिवार इन प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं। यही उनकी आजीविका का एक मात्र साधन भी है। इन मूर्तियों की कीमत 20 रुपये से पांच हजार रुपये तक निर्धारित की गई है।

ऐसे करते हैं निर्माण

गणपति की मूर्ति बनाने में सर्वप्रथम मिट्टी व अखबार के मिश्रण की लुगदी तैयार की जाती है। साबूत गोंद को गर्म करके इसमें मिलाया जाता है। बाद में इस मिश्रण को सांचे में ढाला जाता है। करीब तीन घंटे बाद इस आकृति को निकालकर दो दिन तक धूप में सुखाया जाता है। फिर इस पर कच्ची खड़िया का लेप होता है। अंत में फ्लोरोसेंट रंगों के माध्यम से इसे अंतिम रूप दिया जाता है। बाद में स्टोन, गोटा, लैस व किरन से उसे सजाया जाता है।

मूर्ति बनाने के व्यवसाय के अलावा कोई और आय का साधन नहीं हैं। वर्ष भर में आने वाले त्योहारों पर विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाकर ही परिवार की आजीविका चल रही है।

घनश्याम, मूर्तिकार

लाकडाउन के बाद से ही व्यवसाय पर असर तो पड़ा है। काम-काज को जैसे-तैसे फिर से पटरी पर लाएं हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गणेश उत्सव में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।

राजीव, मृर्तिकार 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.