यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra News: फैक्ट्री में काम करने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों ने इज्जत लूटने के दौरान खींचे फोटो
Agra News Crime With Woman फैक्ट्री में काम करने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में एक आरोपित गिरफ्तार किया
- महिला की बेटी से भी दुष्कर्म करने की फिराक में थे आरोपित
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला को सहकर्मी ने जाल में फंसा लिया। दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं। ब्लैकमेल कर लंबे समय से पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पति है शराबी, घर का खर्च चलाने के लिए कर रही थी नौकरी
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराबी है। कुछ वर्ष पहले वह छोड़कर चला गया। वह बच्चों और परिवार का खर्च चलाने को एक फैक्ट्री में काम करने लगी। यहां उसकी मुलाकात साथ में काम करने वाले डोनी उर्फ दिनेश से हुई। वह अलबतिया जगदीशपुरा का रहने वाला है। दिनेश ने उससे घनिष्ठता बढ़ा ली।
तीन लोगों ने किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार दिनेश एक दिन उसे अपने मित्र जफरूद्दीन के घर ले गया। वहां आरोपितों का एक और मित्र पंकज मौजूद था। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच ली थीं। इसे प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। उसका लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार दिनेश और पंकज ने मिलकर उसके जेवरात और पति की बाइक भी बिकवा दी।
मध्य प्रदेश ले जाकर निकलवा दी बच्चेदानी
शारीरिक शोषण के चलते कई बार गर्भवती होने पर आरोपित उसे धमकी देकर मध्य प्रदेश ले गए। वहां उसकी बच्चेदानी निकलवा दी।पीड़िता के अनुसार आरोपितों का विरोध करने का प्रयास किया तो वह उसकी बेटी के साथ भी यही सब करने की धमकी देने लगे।
प्रभारी निरीक्षक सिकदंरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपित दिनेश को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया।
