Move to Jagran APP

ताजनगरी पहुंचे गडकरी, किया 857.26 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

आगरा में समाधिया फाम्र्स और तारघर मैदान में हैं कार्यक्रम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 05:02 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 05:02 PM (IST)
ताजनगरी पहुंचे गडकरी, किया 857.26 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
ताजनगरी पहुंचे गडकरी, किया 857.26 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

आगरा, जागरण संवाददाता। करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास करने केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आगरा आए। तारघर मैदान पर नमामि गंगे और अमृत प्रोजेक्ट की फिल्म दिखाकर शिलान्यास कार्यक्रम शुरुआत हुई।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, प्रो. रामशंकर कठेरिया, बाबूलाल, डॉ. एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन, विधायक जगन प्रसाद गर्ग,  योगेन्द्र उपाध्याय, राम प्रताप चौहान, पक्षालिका सिंह आदि मौजूद हैं। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 857.26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री ने किया है। इसके तहत आगरा को 9 सीवेज जोन में बांटा गया है। शहर के 513 किमी के सीवेज नेटवर्क के लिए 9 एसटीपी मौजूद हैं। इनकी क्षमता 221 एमएलडी है। शहर में मौजूद 90 नलों से 286 एमएलडी डिस्चार्ज होता है। 29 नलों की टेपिंग का काम हो चुका है। इनसे 145 एमएलडी डिस्चार्ज होता है। शेष 141 एमएलडी सीधे यमुना में चला जाता है। इसके साथ ही यहां आगरा जलेसर मार्ग के पहले फेज के काम का भी शिलान्यास हुआ। 36 किमी के इस मार्ग का 212 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। एनएचएआइ द्वारा काम कराया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री भाजपा के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में शामिल  होने लिए आगरा मथुरा रोड स्थित समाधिया फार्म्‍स को रवाना हो  गए।

कैसे होंगे परियोजना में कार्य

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में 857.26 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें तीन नए एसटीपी लगाए जाएंगे जिनकी क्षमता 166 एमएलडी होगी। धांधुपुरा में 100 एमएलडी, पीलाखर में 35 एमएलडी और जगनपुर में 31 एमएलडी क्षमता के एसटीपी लगाए जाएंगे। 10 डीसेंट्रलाइज्ड एसटीपी भी लगेंगे जिनकी क्षमता 9.38 एमएलडी होगी। 10 नए पंपिंग स्टेशन बनेंगे। 61 नलों की टेपिंग की जाएगी। शेष 29 नलों का रेनोवेशन किया जाएगा। तीन एसपीटी का अपग्रेडेशन, 2 एसटीपी और 4 सीवेज पंपिंग स्टेशन का रेनोवेशन होगा। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने से मौजूदा 221 एमएलडी की क्षमता 176 एमएलडी और बढ़ जाएगी। तीन साल में काम पूरा कर लिया जाएगा। अमृत योजना के तहत वेस्टर्न जोन में 251 किमी की सीवेज लाइन डाली जाएगी।  इससे 47827 घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। 353.57 करोड़ की इस योजना में बिचपुरी के 40 एमएलडी और सदरवन के 36 एमएलडी एसटीपी का पूरा लाभ लिया जा सकेगा।

यहां होंगे 10 डीसेंट्रलाइज्ड एसटीपी

1. अरतोनी

2. कैलाश मंदिर

3. बाईपुर

4. केके नगर

5. कामायनी हॉस्पिटल

6. ट्रांसपोर्ट नगर

7. एकलव्य स्टेडियम

8. जालमा संस्थान

9. इंदिरा मेमोरियल

10. पीलीपोखर

इन एसपीटी को किया जाएगा अपग्रेड

1. धांधूपुरा - 78 एमएलडी

2. पीलखर - 10 एमएलडी

3. बूढ़ी का नगला - 2.25 एमएलडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.