Move to Jagran APP

गडकरी ने किया वृंदावन में नमामि गंगे योजना का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ने अक्षय पात्र में करीब 500 करोड़ रुपये की योजना का किया उद्घाटन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 03:19 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 03:19 PM (IST)
गडकरी ने किया वृंदावन में नमामि गंगे योजना का उद्घाटन
गडकरी ने किया वृंदावन में नमामि गंगे योजना का उद्घाटन

आगरा, जेएनएन। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वृन्दावन  पहुंचे। यहां अक्षय पात्र में उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत करीब 500 करोड़ रुपये के परियोजना का उद्धघाटन बटन दबाकर किया। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत जयघोष के साथ मंच पर हुआ। समारोह में यमुना के जल को शुद्ध करने के एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें बताया गया कि यमुना को किस तरह से साफ किया जाएगा।

loksabha election banner

विधायक कारिंदा सिंह ने यमुना की दुर्दशा का जिक्र करते हुए गोवर्धन को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे की मांग रखी। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि बड़ी उम्मीदें थी नमामि गंगे परियोजना से, वे आज पूरी हो रही कं। मोदी और योगी का देश और प्रदेश परिवार है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने की अपील की। साथ ही कहा कि बलदेव में खारे पानी की समस्या है। थोड़ा गंगाजल हमारी जनता को भी मिल जाये।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यमुना जीवनदायनी है। पटरानी है। जल भगवान के स्नान के काबिल हो जाये। 500 करोड़ की योजना पूरी तरह शुद्ध होगी। ऊर्जा मंत्री ने ब्रज वासियो से भी इसमें सहयोग मांगा। गंगा को शुद्ध किया है, उसी तरह यमुना साफ होगी। मथुरा और वृन्दावन के नाले टेप किये जाएंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि ब्रज भूमि को 5000 साल पहले भगवान कृष्ण ने पवित्र किया था। आज गडकरी यमुना को पवित्र करने के लिए आए हैं। गंगा को पवित्र करने का श्रेय गडकरी को दिया और कहा कि एक साल में शुद्ध कर दिखाया। यमनोत्री से यमुना को गंगा में मिलने तक साफ करना होगा। यमुना की दुर्दशा के लिए हम ही जिम्मेदार हैं। भगवान कृष्ण के भक्त भी इसमें सहयोग करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.