Move to Jagran APP

आगरा में दिल्ली हाई-वे पर सड़क हादसे में चार की मौत, तीन घायल

मथुरा के फरह क्षेत्र में फतिहा कट के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन जा रहा था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 12:26 PM (IST)
आगरा में दिल्ली हाई-वे पर सड़क हादसे में चार की मौत, तीन घायल
आगरा में दिल्ली हाई-वे पर सड़क हादसे में चार की मौत, तीन घायल

आगरा (जेएनएन)। अधिकमास में गोवर्धन की परिक्रमा कर पुण्य कमाने की इच्छा कुछ लोगों की सिर्फ इच्छा ही बनकर रह गई। धार्मिक कार्य के लिए जा रहे एक ही परिवार के चार लोग सड़क हादसे में मारे गए। इनमें तीन घायल भी हैं।

loksabha election banner

मथुरा के फरह क्षेत्र में फतिहा कट के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन जा रहा था। हादसा पिकअप के अल्टो कार से टकरा जाने से हुआ। मृतक सिपाही राजेंद्र पाल सिंह पुत्र गणपत सिंह निवासी खुशहालपुर बरहन आगरा थाना पाली अलीगढ़ में तैनात थे। अधिकमास के कारण राजेंद्र पाल सिंह परिवार के साथ गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहा था।

आगरा एक्सप्रेस वे पर फरह के पास फतिया कट पर पिकअप और अल्टो कार की भिड़ंत हो गई। इसमें अल्टो सवार राजेंद्र पाल पत्नी श्रीदेवी, बेटा नरेंद्र सिंह और भांजी पूजा यादव निवासी उदेया नगरिया मनिकपुर, शहपऊ हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा होता ही स्थानीय ग्रामीण घायलों की मदद को दौड़ पड़े। कार सवारों को जब तक निकाला गया, उनकी सांसे थम चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहनों की टक्कर बहुत तेज थी। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। शवों की शिनाख्त के बाद सभी को मथुरा मोर्चरी भेज दिया गया है।

मृतक सिपाही के घर पर अकेली रह गईं मां का रो रोकर बुरा हाल है। कल शाम को ही राजेंद्र अलीगढ़ से मथुरा आए थे। इस दुर्घटना की सूचना गांव में सूचना मिलते ही मातम छा गया।

हर दिन बढ़ रहे फरह क्षेत्र में हादसे

फरह क्षेत्र हादसों का क्षेत्र बनता जा रहा है। वर्ष दर वर्ष क्षेत्र में एक्सीडेंट की संख्या बढ़ती जा रही है। चार वर्षों का आंकड़ा यही बताता है। वर्ष 2018 में अभी पांच माह ही बीते हैं, लेकिन अब तक दस लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो चुके हैं।

एक नजर हादसों के आंकड़ों पर

वर्ष      घायल  मौत

2014    32     30

2015   19      20

2016   10      19

2017   11      10

2018   11+2   06+4  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.