Move to Jagran APP

Breaking: एटा से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह आगरा से गिरफ्तार, गैंगस्टर में दर्ज था मामला

एटा की अलीगंज विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं रामेश्वर सिंह। मुलायम परिवार से है नजदीकी। उनके खिलाफ 18 अप्रैल को गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। रामेश्वर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उनके भाई की तलाश में जुटी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 09 Jun 2022 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jun 2022 11:11 PM (IST)
Breaking: एटा से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह आगरा से गिरफ्तार, गैंगस्टर में दर्ज था मामला
एटा की अलीगंज सीट से विधायक रहे सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है।

आगरा, जागरण टीम। एटा की अलीगंज विधानसभा से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एटा पुलिस ने गुरुवार देर शाम को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें पिछले दिनों से लगातार बढ़ती जा रही थीं। जमीन पर अवैध कब्जा साहित कई अन्य मामलों में उनके खिलाफ लगातार मामले दर्ज हुए थे। इन मामलों में विधायक सहित उनके स्वजनों को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले दिनों से प्रयासरत थी।

इतना ही नहीं पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर धारा 82 की कार्रवाई की थी। जल्द गिरफ्तारी या कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जनपद की पुलिस ने पिछले दिनों बैंड बाजों के साथ उनके आवास पर मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किये थे। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक की तलाश करते हुए आखिरकार उन्हें आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद जनपद में राजनैतिक माहौल देर रात तक हलचल पकड़े रहा। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को आगरा से गैंगस्टर मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 18 अप्रेल को गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.