विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जीवाड़े में फंसे पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा, मुरैना पुलिस ने घोषित किया इनाम

By Lovekush Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 12 Oct 2026 08:32 PM (GMT+05:30)

पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा के खिलाफ उम्र के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेने के आरोप में मुरैना पुलिस ...और पढ़ें

ओलंपिक खिलाड़ी अंकित शर्मा।

ओलंपिक खिलाड़ी अंकित शर्मा।

HighLights

  1. फर्जी उम्र दस्तावेज से नौकरी लेने का मामला दर्ज।

  2. मुरैना पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया।

संवाद सूत्र, पिनाहट (आगरा)। पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा के खिलाफ उम्र के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद मुरैना पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया है।

कस्बा पिनाहट निवासी पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा के खिलाफ मध्य प्रदेश के मुरैना कोतवाली में अपनी उम्र पांच वर्ष कम लिखाकर कम आयु वर्ग की लंबी कूद में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए उनके ससुर डा. आरके तिवारी ग्वालियर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

जिसमें सोमवार को मुरैना पुलिस द्वारा अंकित शर्मा के खिलाफ पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। अंकित शर्मा ने देश का प्रतिनिधित्व ओलंपिक में करते हुए उम्दा प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान की गई थी। एथलीट अंकित शर्मा ओलंपिक के दौरान अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर चर्चाओं में रहे थे।