विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा के पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का निधन, राजीव गांधी के चुनाव में संभाला था बूथ प्रबंधन, नेत्रदान कराया

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 21 Jun 2023 07:14 AM (IST)

Agra News जुलाई 1939 में हुआ था निहाल सिंह जैन का जन्म। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था ...और पढ़ें

Agra News: पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का निधन
Agra News: पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का निधन

आगरा, जागरण संवाददाता। पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निहाल सिंह जैन का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके बाबा सेठ अचल सिंह आगरा से वर्ष 1952 से 1977 तक पांच बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उनके परिवार की नेहरू-गांधी परिवार से काफी नजदीकी थी। उन्होंने राहुल गांधी के चुनाव में बूथ प्रबंधन संभाला था।

तबीयत बिगड़ने पर कराया था अस्पताल में भर्ती

पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर रेनबो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को डा. प्रमोद मित्तल उन्हें देखने पहुंचे थे। इस दौरान होश आने पर उन्होंने पीने को पानी मांगा था। कुछ देर बाद वह कोमा में चले गए थे। मंगलवार रात 12:30 बजे निहाल सिंह जैन का निधन हो गया। उनका जन्म आगरा में जुलाई, 1939 में हुआ था। वह वर्ष 1980 से 1989 तक कांग्रेस के टिकट पर आगरा से दो बार सांसद चुने गए थे। जैन वर्ष 1968 से 1971 तक आगरा नगर पालिका में पार्षद भी रहे , उनके साथ जनसंघ से सत्यप्रकाश विकल भी चुनाव जीते थे। पहले एक क्षेत्र से दो पार्षद हुआ करते थे।

बाबा पांच बार रहे थे आगरा से सांसद

निहाल सिंह जैन के बाबा सेठ अचल सिंह पांच बार आगरा से सांसद चुने गए थे। उनके परिवार के मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी से नजदीकी रिश्ते थे। अमेठी से जब राजीव गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे, तब संसदीय क्षेत्र में बूथ प्रबंधन की कमान निहाल सिंह जैन ने ही सम्भाली थी।

नेत्रदान कराया गया

निहाल सिंह जैन की इच्छा के अनुरूप मृत्यु उपरांत नेत्रदान कराया गया। उनकी शव यात्रा बुधवार दोपहर एक बजे फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआइ माल के पास स्थित निवास से विद्युत शवदाह गृह ताजगंज के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने अपने परिवार में पत्नी नीलम जैन, पुत्र मनोज जैन, संजीव जैन समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। उनके चाचा प्रद्युम्न सिंह राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष और भतीजे रोहित बोहरा कांग्रेस से विधायक हैं।