Move to Jagran APP

शहर के लिए..पूर्व विधायक को नम आंखों से दी विदाई

पैतृक गांव अकबरा में उमड़ा जनसैलाब यमुना घाट पर बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:15 AM (IST)
शहर के लिए..पूर्व विधायक को नम आंखों से दी विदाई
शहर के लिए..पूर्व विधायक को नम आंखों से दी विदाई

जागरण टीम, आगरा। पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल सिंह सिकरवार की अंत्येष्टि शनिवार को उनके पैतृक गांव अकबरा में हुई। उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरल स्वभाव वाले सूरजपाल की विदाई पर समर्थकों की आंखें नम हो गई। गांव में यमुना घाट पर बड़े बेटे कुलदीप सिंह ने मुखाग्नि दी। शोक जताने वालों में सांसद राजकुमार चाहर, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व विधायक डा. धर्मपाल, भाजपा नेता जितेंद्र फौजदार, ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, चौधरी हरदयाल सिंह, बने सिंह पहलवान, विनोद भारती, अशोक राणा, पवन इंदौलिया, योगेंद्र लोधी, बंटी सिसोदिया, पवन शर्मा, राजू शर्मा, जीते ठाकुर, चौधरी सुरेंद्र सिंह शामिल रहे। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह कुशवाहा, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनीश चाहर, राधा चौधरी, शिक्षक नेता मुकेश डागुर, मुकेश शर्मा, डा. भूरी सिंह, मुहम्मद इस्लाम, सपा नेता नरेंद्र सिंह इंजीनियर, राजेंद्र शर्मा, फिरोज जमा खां, श्याम पंडित, मास्टर हेमेंद्र तिवारी, जानकी प्रसाद तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजपति सिंह का निधन

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बड़ागांव के पूर्व प्रधान राजपति सिह गुर्जर का शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार, इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कई गांवों के लोगों की मौजूदगी में पैतृक गांव में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। राजपति सिंह ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। आजादी के बाद वे दो बार गांव के प्रधान भी रहे। उनके निधन पर पूर्व चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, राजभान सिंह, यशपाल सिंह, प्रीतम सिह, रूमाल सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, रामसजीवन शर्मा रविकांत मिश्रा, राजकुमार फौजी, अखिलेश तिवारी, राजू यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.