Move to Jagran APP

सपा मुखिया नेे CAA और NRC पर दिया बड़ा बयान, बोले देश में होगा महाभारत Agra News

पूर्व मुख्‍यमंत्री बरसे भाजपा सरकार पर। जेएनयू छात्र संगठन अध्‍यक्ष के समर्थन में बोले झूठा फंसा रही सरकार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 04:54 PM (IST)
सपा मुखिया नेे CAA और NRC पर दिया बड़ा बयान, बोले देश में होगा महाभारत Agra News
सपा मुखिया नेे CAA और NRC पर दिया बड़ा बयान, बोले देश में होगा महाभारत Agra News

आगरा, जेएनएन।  नागरिक संशोधन कानून(सीएए) को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एटा में कहा कि ये कानून वापस नहीं हुआ तो देश में 'महाभारत' होगा। उनका आशय इसके विरोध में हो रहे प्रदर्शनों से था। कहा कि यह कानून लोकतंत्र के खिलाफ है। इस कानून की वजह से तमाम लोग मारे गए। सरकार पीडि़तों के आंसू तक नहीं पोंछ रही। 

loksabha election banner

वे एटा रविवार को एक विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएए कानून लाकर केंद्र सरकार ने पूरे देश को अस्थिर कर दिया है। धर्म के आधार पर शरण दी जा रही है, इससे ज्यादा हम सबका दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। असम में आज इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है, तब आप वहां के प्रमुख इलाकों में घूम सकते हैं, दोहरी व्यवस्थाएं सरकार ने लागू कर रखीं हैं। सरकार खुद सीएए का मतलब नहीं जानती तो फिर जनता को क्या समझाएगी। जेएनयू हिंसा को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष का बचाव करते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें सरकार मुकदमों में फंसा रही है। असली हमलावरों के चेहरे तो सामने ही नहीं लाए जा रहे। 

प्रदेश सरकार द्वारा कुछ जनपदों में लागू की जा रही कमिश्नर प्रणाली पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रणाली की जगह मुख्यमंत्री सिस्टम में सुधार करें तो ज्यादा अच्छा है। कहा कि जिन आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं उनकी जांच होनी चाहिए, लेकिन निष्पक्षता के साथ। मुख्यमंत्री अफसरों की जाति देखकर कार्रवाई करते हैं, जो ठीक नहीं। मुख्यमंत्री गाय की पूजा करते हैं, लेकिन गोशालाओं में गायों की स्थिति क्या है, उन्हें दिखाई नहीं देता। गायों के लिए चारा नहीं है। ठंड में बीमार पड़ रही हैं, यह सब व्यवस्था सरकार नहीं तो और कौन करेगा? सपा अध्यक्ष ने हम पर आरोप लगाए जाते थे कि हमने यादवों को नौकरियां दे दीं, अब आप (भाजपा) सरकार में हैं तो लोधी, पाल, बघेलों, क्षत्रियों को नौकरियां क्यों नहीं दे देते। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने 'छपाक' फिल्म का पक्ष लेते हुए कहा कि फिल्म का जो लोग विरोध कर रहे हैं वह गलत है, यह फिल्म सबको देखनी चाहिए। यह फिल्म समाज को सकारात्मक संदेश दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.