विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद न करें गलती, डायटिशियन की है ये सलाह

By Ajay Dubey Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 29 Oct 2026 01:37 PM (IST)

करवा चौथ व्रत के बाद भारी और चिकनाई युक्त भोजन से बचें, क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है। व्रत के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद पूरी, कचौड़ी के साथ भरपेट खाना खाने, रेस्टोरेंट में डिनर करने से परेशानी हो सकती है। इससे बचने के घर का बना हुआ हल्का खाना खाएं, एक साथ खाना खाने की जगह हर 30 मिनट में कुछ खाते रहें। संभव हो तो व्रत रखने के दौरान शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए नारियल पानी और जूस का सेवन कर सकती हैं।

एसएन मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की डायटीशियन मिनी शर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर व्रत के दौरान महिलाएं पानी का सेवन भी नहीं करती हैं। घर के काम में लगी रहती हैं, व्रत खोलने के बाद घर पर बने चिकनाई युक्त भोजन करती हैं, रेस्टोरेंट और होटल में डिनर करने जाती हैं।

इससे एसिडिटी, उल्टी और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए व्रत खोलने के बाद घर का बना हुआ हल्का भोजन बहुत कम मात्रा में लें। पानी भी एक बार में ज्यादा ना पीएं, हर 30 मिनट बाद कुछ खाएं। बाजार में जाकर गोलगप्पे, फास्ट फूड और डिनर करने से बचें।

ये करें

  • व्रत के दौरान ज्यादा शारीरिक परिश्रम ना करें
  • ठंडे वातावरण में रहें
  • सकारात्मक सोच रखें, अच्छा सोचें
  • व्रत खोलने के बाद एक साथ खाना ना खाएं, हल्का घर का बना भोजन लें