Move to Jagran APP

Flights From Agra: भोपाल के लिए शुरू होने जा रही है फ्लाइट, मुंबई तक ऐसे कर सकते हैं सफर

एक अक्टूबर से शुरू होगी आगरा एयरपोर्ट से भोपाल के लिए फ्लाइट। मुंबई के लिए अहमदाबाद-बंगलुरु के जरिये कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा। यात्री बढ़े तो मुंबई से आगरा की सीधी कनेक्टिविटी दुबारा से जुड़ने की भी है उम्‍मीद।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 01:21 PM (IST)
Flights From Agra: भोपाल के लिए शुरू होने जा रही है फ्लाइट, मुंबई तक ऐसे कर सकते हैं सफर
आगरा से भोपाल के लिए एक अक्‍टूबर के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है।

आगरा, राजीव शर्मा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और ताजनगरी के बीच एक अक्टूबर से सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह फ्लाइट बीते अप्रैल से स्थगित चल रही है। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई के लिए अहमदाबाद और बंगलुरु फ्लाइट के जरिये कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा शुरू कर दी है। मुंबई फ्लाइट भी अप्रैल से स्थगित चल रही है। इसके लिए भी टिकटों की बुकिंग की जा रही है।

prime article banner

इंडिगो एयरलाइंस ने मार्च 2021 में बंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई के साथ ही भोपाल के लिए हवाई उड़ान शुरू की थी। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी ने अपनी अहमदाबाद, मुंबई और भोपाल फ्लाइट स्थगित कर दी थीं। बीते जुलाई में अहमदाबाद फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई। कुछ दिन के लिए मुंबई फ्लाइट भी शुरू की गई लेकिन इसे फिर से स्थगित कर दिया गया। फिलहाल मुंबई और भोपाल दोनों फ्लाइटें स्थगित चल रही हैं। आगामी महीने से भोपाल के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। यह फ्लाइट खेरिया हवाई अड्डे से तीसरे पहर 3.35 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेगी और शाम पांच बजे भोपाल पहुंचेगी। यह फ्लाइट प्रतिदिन होगी। इसके साथ ही कंपनी ने मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी शुरू कर दी है। यात्री आगरा से बंगलुरु और अहमदाबाद के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट के जरिये इन दोनों स्थानों से मुंबई की फ्लाइट उपलब्ध कराई जा रही है।

ये है शिड्यूल

- बेंगलुरु-आगरा फ्लाइट: दोपहर 11.15 बजे बेंगलुरु से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 1.40 बजे आगरा आएगी, फिर दोपहर 2.10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। यह उड़ान तीसरे पहर 4.45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) उपलब्ध है।

- अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट: सुबह 8 बजे अहमदाबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। जोकि सुबह 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। बीस मिनट बाद यानि सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध है।

लखनऊ के लिए भी शुरू होगी फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस एक अक्टूबर से लखनऊ के लिए भी अपनी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट हर रोज उपलब्ध होगी।

इंडिगो एयरलाइंस एक अक्टूबर से लखनऊ के साथ ही भोपाल के लिए भी अपनी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। मुंबई फ्लाइट के लिए भी टिकट बुकिंग की जा रही है।

ए. अंसारी, निदेशक, खेरिया हवाई अड्डा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.