Move to Jagran APP

2021 आगरा से हवाई सफर के लिए रहा सुखद, जानिए कितनी फ्लाइट ने भरी उड़ान

हवाई सेवाओं ने खूब भरी उड़ान। इस साल कई प्रमुख शहरों के बीच शुरू हुईं फ्लाइट। कोरोना की दूसरी लहर से पहले इस साल मार्च में इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु अहमदाबाद और भोपाल के लिए अपनी सेवाएं शुरू कीं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 09:22 AM (IST)
2021 आगरा से हवाई सफर के लिए रहा सुखद, जानिए कितनी फ्लाइट ने भरी उड़ान
इस साल कई प्रमुख शहरों के बीच शुरू हुईं आगरा से फ्लाइट।

आगरा, जागरण संवाददाता। विश्व के पर्यटन मानचित्र पर सितारे की तरह चमकने वाली ताजनगरी को इस साल कई फ्लाइटों की सौगात मिली। विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का शहर देश के कई प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग के जरिये जुड़ा। इससे न सिर्फ पर्यटन जगत को लाभ हुआ बल्कि शहरवासी को भी काफी सहूलियत हुई। इस साल बेंगलुरु, अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ और मुंबई के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई।

loksabha election banner

पिछले कई सालों से आगरा में हवाई सेवाएं ठप चल रही थीं। पिछले साल इंडियन एयरलाइंस ने कुछ शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की थीं लेकिन कोरोना की पहली लहर के दौरान ये बंद हो गईं। लाकडाउन के बाद भी यहां हवाई सेवाएं सुचारु नहीं हो पाईं। कोरोना की दूसरी लहर से पहले इस साल मार्च में इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु, अहमदाबाद और भोपाल के लिए अपनी सेवाएं शुरू कीं। इन शहरों के बीच फ्लाइट शुरू ही हुई थीं कि दूसरी लहर का कहर बरपने लगा। इसके चलते अहमदाबाद और भोपाल फ्लाइट बंद करनी पड़ीं। सिर्फ बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा जारी रही। कोरोना के केस जब कम होने लगे तो अहमदाबाद और भोपाल के लिए फिर से उड़ानों को हरी झंडी दी गई। इंडिगो एयरलाइंस ने कुछ दिन बाद लखनऊ के लिए भी फ्लाइट शुरू कर दी। वहीं, अहमदाबाद फ्लाइट को बढ़ाकर नागपुर तक के लिए कर दिया गया। इस साल के आखिरी महीने में यानि कि दिसंबर में मुंबई के लिए भी हवाई सेवा शुरू कर दी गई है।

फ्लाइटों की स्थिति

महीना 2021 में फ्लाइट 2020 में फ्लाइट

मार्च 30 4अप्रैल 120 0मई 28 0जून 38 30जुलाई 70 24अगस्त 46 6सितंबर 66 0अक्टूबर 158 8महीना 2021 में यात्री 2020 में यात्रीमार्च 1,002 85अप्रैल 6,100 0मई 1,653 0जून 2,524 206जुलाई 5,747 116अगस्त 6,132 59सितंबर 5,735 0अक्टूबर 8,913 68

कोरोना काल में पटरी से उतर गई थीं फ्लाइट

कोरोना काल में आगरा में भी हवाई सेवाएं काफी प्रभावित रही थीं। लाकडाउन के बाद सरकार ने कुछ शहरों के बीच हवाई सेवाओं के संचालन की अनुमति दी थी लेकिन आगरा में तब भी फ्लाइट शुरू नहीं हुई थीं। इसका पर्यटन पर काफी असर पड़ा था। पर्यटकों का ग्राफ गिर गया था।

हवाई सेवाओं के मामले में वर्ष 2021 काफी बेहतर रहा। कई प्रमुख शहरों के बीच फ्लाइटें शुरू होने से पर्यटन जगत को काफी लाभ हुआ है।

सुमित उपाध्याय, अध्यक्ष, पर्यटन प्रहरी

फ्लाइटें शुरू होने से कारोबार जगत को काफी लाभ मिलता है। विभिन्न देशों के खरीदारी आसानी से हमारे यहां तक पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही शहरवासियाें को भी आवागमन का एक बेहतर माध्यम मिलता है।

ब्रजेश पंडित, महामंत्री, फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.