Move to Jagran APP

UP Tourism Day: पांच वर्ष पहले वेलेंटाइन डे के दिन मना था उप्र पर्यटन दिवस

14 फरवरी 2016 को पहली और अंतिम बार मना था उप्र पर्यटन दिवस। ताजनगरी में भी ताज मैराथन का आयोजन किया गया था। सपा सरकार में पर्यटन विभाग ने किया था आयोजन उसके बाद नहीं ली सुध। आगरा में हुआ था ताज मैराथन का आयोजन।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 01:14 PM (IST)
UP Tourism Day: पांच वर्ष पहले वेलेंटाइन डे के दिन मना था उप्र पर्यटन दिवस
उप्र पर्यटन दिवस का आयोजन एक ही बार हो सका।

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार को दुनियाभर में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। आज से पांच वर्ष पूर्व 14 फरवरी को उप्र में वेलेंटाइन डे के साथ उप्र पर्यटन दिवस मनाया गया था। यह पहली और आखिरी उप्र पर्यटन दिवस रहा। इसके बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली।

loksabha election banner

14 फरवरी को दुनियाभर में वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2016 में 14 फरवरी को उप्र पर्यटन दिवस के रूप में मनाने के निर्देश तत्कालीन महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने दिए थे। पर्यटन केंद्रों से सुझाव मांगने के बाद लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम हुआ था। ताजनगरी में भी ताज मैराथन का आयोजन किया गया था। अलग से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था, लेकिन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन के समापन समारोह में उप्र पर्यटन दिवस का संदेश गूंजा था। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के चलते कोई आयोजन नहीं हो पाया था। उप्र में वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद उप्र पर्यटन दिवस को भुला दिया गया। सरकार ने कोई सुध ली नहीं और विभाग इसे भुला ही चुका है।

ताज डे मनाने की कही थी बात पर्यटन निगम के होटल ताज खेमा में 14 फरवरी, 2015 को हुए एक कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लवर्स बेंच का अनावरण किया था। यह बेंच ताजमहल में सेंट्रल टैंक की तर्ज पर लगी डायना बेंच की तर्ज पर बनवाई गई थी। तब उन्होंने 14 फरवरी को ताज डे मनाने की बात कही थी। इसके बाद ही 14 फरवरी, 2016 को उप्र पर्यटन दिवस मनाया गया था।

27 सितंबर को होता है विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस 27 फरवरी को दुनियाभर में मनाया जाता है। देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन के योगदान के बारे में बताने को 25 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। कोरोना काल की वजह से इस बार राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम 'देखो अपना देश' रखी गई।

इस तरह के कार्यक्रमों से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। सरकार को राजनीति से ऊपर उठते हुए उप्र पर्यटन दिवस जैसे आयोजन बंद नहीं करने चाहिए थे। कोरोना काल में इस तरह के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए।

-राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा

उप्र पर्यटन दिवस का आयोजन किया जाना एक अच्छा कदम था। पर्यटन विभाग को इसका आयोजन निरंतर करना चाहिए था। आगरा देश के पर्यटन का मुख्य केंद्र है। पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों की आज काफी आवश्यकता है।

-रमेश वाधवा, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट आनर्स एसोसिएशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.