Move to Jagran APP

मथुरा की यमुना में जहरीले पानी से तड़प कर मरी मछलियां

अक्षयनवमी पर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की आहत होती रहीं भावना। बिहारघाट पर यमुना किनारे मृत पड़ी मछलियों को जिसने देखा उसकी भावनाएं कचोटने लगीं। श्रद्धालु यमुना का आचमन करने पहुंच रहे थे। लेकिन जब मछलियों को मृत देखा को उल्टे पैर वापस लौट आए।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 01:47 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 01:47 PM (IST)
मथुरा की यमुना में जहरीले पानी से तड़प कर मरी मछलियां
यमुना के प्रदूषित पानी में मरी पड़ी मछलियां।

आगरा, जागरण टीम। अक्षय नवमी पर मथुरा में यमुना किनारे परिक्रमार्थियों का हुजूम उमड़ रहा था और यमुना के तट पर मृत पड़ी मछलियों को देखकर उनकी भावनाएं कचोट रही थीं। यमुना में बढ़ते प्रदूषण के चलते जहरीले हुए पानी से तड़प-तड़प कर मछलियों ने दम तोड़ दिया। जबकि अक्षयनवमी पर हजारों श्रद्धालु यमुना का आचमन लेते हैं। मृत मछलियों को देख श्रद्धालुओं की भावना इतनी आहत हुईं, कि उन्होंने आचमन तक लेना उचित नहीं समझा।

prime article banner

जी हां, ये नजारा है वृंदावन में यमुना के बिहारघाट का। बिहारघाट पर यमुना किनारे मृत पड़ी मछलियों को जिसने देखा उसकी भावनाएं कचोटने लगीं। श्रद्धालु यमुना का आचमन करने पहुंच रहे थे। लेकिन जब मछलियों को मृत देखा को उल्टे पैर वापस लौट आए। श्रद्धालु शासन और प्रशासन को कोसते नजर आ रहे थे। उम्मीद लगाई जा रही है कि यमुना में प्रदूषण के चलते पानी इतना जहरीला हो चुका है कि मछलियां भी तड़प-तड़पकर दम तोड़ रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.