Move to Jagran APP

Monsoon in Agra: मानसून की पहली बारिश ने भिगोया आगरा, तो कहीं गिरी आफत बनकर बिजली

Monsoon in Agra झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी तो आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों की पोल भी खाेल दी। शहर में जगह− जगह जल भराव हो गया। तापमान अधिकतम30. 5 न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 05:27 PM (IST)
Monsoon in Agra: मानसून की पहली बारिश ने भिगोया आगरा, तो कहीं गिरी आफत बनकर बिजली
आगरा में हुइ मानसून की पहली बारिश में तरबतर होतीं युवतियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। आखिरकार ताजनगरी को भिगोने आ ही गया मानसून। रविवार को मानसून की झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी तो आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों की पोल भी खाेल दी। शहर में जगह− जगह जल भराव हो गया। उधर लोगों ने गर्मी से राहत देती बारिश में तरबतर होने में कोइ कसर नहीं छोड़ी। तापमान अधिकतम 30. 5 न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा है।

loksabha election banner

इधर शिकोहाबाद क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गइ। नगला ऊमर निवासी रामसेवक व उसके पड़ोस में रहने वाले हेमराज अपने खेत पर काम कर रहे थे।अचानक से आकाशीय बिजली दोनों के ऊपर गिरी,जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना गांव नगला चार्ट निवासी अमर सिंह पुत्र जगन्नाथ प्रसाद अपने खेत में पौध रोप रहे थे। अमर सिंह के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मक्खनपुर में बकरियां मरी हैं।

कासगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई है। जबकि शहर में बादल घुमड़ घुमड़ कर रह गए। गर्मी से राहत मिली है।तापमान अधिकतम 33 न्यूनतम27 डिग्री सेल्सियस रहा है। मैनपुरी में धूप छांव के साथ आसमान में बादल भी नागरिकों को गर्मी और उमस से सुकून नहीं दे सके। बंदी की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। सुबह सूरज खिलने के बाद धूप खिली, इसके बाद दोपहर से शाम तक आसमान में बादल डटे रहे रहे लेकिन बारिश नहीं हुइ। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें जरूर गिरीं। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मथुरा में दोपहर हाेते होते बादल बादल छाने लगे। कहीं− कहीं रिमझिम शुरू हो गइ। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.