Move to Jagran APP

जा रहे हैं रामबाग तो पहले पढ़ लें ये खबर, 72 घंटे के लिए तीसरे पुल की पहली लेन बंद Agra News

यमुना नदी पर बना है तीसरा पुल दूसरी लेन अगले सप्ताह होगी चालू। दिनभर लगता रहा जाम लोग हुए परेशान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:04 PM (IST)
जा रहे हैं रामबाग तो पहले पढ़ लें ये खबर, 72 घंटे के लिए तीसरे पुल की पहली लेन बंद Agra News
जा रहे हैं रामबाग तो पहले पढ़ लें ये खबर, 72 घंटे के लिए तीसरे पुल की पहली लेन बंद Agra News
आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना नदी पर तीसरे पुल की पहली लेन (वाटरवक्र्स से रामबाग की ओर) शनिवार सुबह बंद कर दी गई। लेन 72 घंटे के लिए बंद हुई है। इस अवधि में पहली लेन और दूसरी लेन की जांच होगी। क्योंकि दोनों पुल के पियर एक पर ही टिके हुए हैं।

आगरा से इटावा तक नेशनल हाईवे-19 को छह लेन किया जा रहा है। ढाई सौ करोड़ रुपये से यमुना नदी पर तीसरा पुल बनाया जा रहा है। पिछले माह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आगरा खंड ने पहली लेन चालू की थी। इससे वाटरवक्र्स फ्लाईओवर से होते हुए रामबाग के लिए वाहन आसानी से पहुंच रहे थे। शनिवार सुबह दस बजे एनएचएआइ आगरा खंड ने लेन को बंद कर दिया। एनएचएआइ के एक अधिकारी ने बताया कि 72 घंटे तक पहली लेन की जांच होगी। इस दौरान दूसरी लेन की जांच भी होगी। दूसरी लेन (रामबाग से वाटरवक्र्स) को 22 अगस्त को चालू किया जाएगा। उधर, पहली लेन बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर पल जाम लगा। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.