Move to Jagran APP

मेलानिया ट्रंप से पहले अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की ये छह पत्नियां भी देख चुकी हैं ताज, स्‍टाइल पर सबको नाज

सफेद रंग के जंप सूट और हरे स्कार्फ की बेल्ट में ताजमहल देखने पहुंची मेलानिया। अब तक सात फर्स्‍ट लेडी आ चुकी हैं भारत। कैनेडी हिलेरी क्लिंटन और मेलानिया ने देखा ताज।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 12:09 AM (IST)
मेलानिया ट्रंप से पहले अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की ये छह पत्नियां भी देख चुकी हैं ताज, स्‍टाइल पर सबको नाज
मेलानिया ट्रंप से पहले अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की ये छह पत्नियां भी देख चुकी हैं ताज, स्‍टाइल पर सबको नाज

आगरा, प्रभजोत कौर। भारत आने वाले अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही उनकी पत्नियों यानि फर्स्‍ट लेडी पर भी सभी की नजर रहती है। मेलानिया ट्रंप सातवीं फर्स्‍ट लेडी हैं, जो भारत आई हैं। भारत आने वाली हर फर्स्‍ट लेडी के परिधानों पर भी सभी का ध्यान होता है। आइए जानते हैं कि अब तक भारत आईं फर्स्‍ट लेडी के परिधान कैसे रहे-

loksabha election banner

जैकलीन कैनेडी, 1962

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी भारत आने वाली पहली फस्र्ट लेडी थीं। जैकलीन अपनी बहन ली रेड्जविल के साथ भारत दर्शन के लिए आई थीं। जैकलीन ने इस यात्रा के दौरान गुलाबी रंग की ड्रेस के साथ मोतियों की माला, हील्स, दस्ताने और हैट पहना था। ताजमहल के दीदार के वक्त वे हरे रंग की प्रिंटेड मिडी ड्रेस, गले में हरे मोतियों की माला, हाथों में सफेद दस्ताने पहने थीं।

पैट्रीशिया निक्सन, 1969

अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति साल रिचर्ड निक्सन 1969 में अपनी पत्नी पैट्रीशिया निक्सन के साथ भारत दौरे पर आए थे। पैट्रीशिया निक्सन ने इस दिन गुलाबी रंग का मिनी स्कर्ट और ब्लेजर पहना था, साथ ही उन्होंने नीले रंग का स्कार्फ भी गले में लपेटा था।

रोजेलिन कार्टर, 1978

अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर साल 1978 में अपनी पत्नी रोजेलिन कार्टर के साथ भारत आए थे। सबसे पहले वो एयरपोर्ट में सफेद रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। बाद में भारत दर्शन के दौरान उन्होंने ग्रे रंग के ब्लेजर और स्कर्ट के साथ नीले रंग का स्कार्फ पहना था।

हिलेरी क्लिंटन, 1995 और 1997

साल 1995 में हिलेरी क्लिंटन 12 दिवसीय दक्षिण एशिया के दौरे पर निकली थीं। इसी बीच वह अपनी बेटी चेल्सी क्लिंटन के साथ तीन दिनों के लिए भारत भी पहुंची थीं। हिलेरी गुलाबी रंग के टॉप और लोंग स्कर्ट में ताजमहल पहुंची थीं।

लॉरा बुश, 2006

अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लॉरा बुश साल 2006 में महज 60 घंटो के लिए भारत आए थे। भारत में लॉरा ने ग्रे रंग का कोट और स्कर्ट पहना था।

मिशेल ओबामा, 2010 और 2015

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा साल 2010 और 2015 में भारत पहुंचे थे। साल 2010 के दौरे में मिशेल और बराक मुंबई के स्कूल गए थे। इस दौरे के दौरान मिशेल ने इंडियन डिजाइनर बीभू मोहापात्रा की बनाई हुई फ्लोरल ड्रेस पहनी थी। 2015 जनवरी में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुईं थी। इस दौरान मिशेल ने काले कलर की कोट पहनी थी।

मेलानिया ट्रंप, 2020

गुजरात एयरपोर्ट पर मेलानिया ट्रंप सफेद रंग के जंप सूट में आई, कमर पर हरे रंग का स्कार्फ बेल्ट के रूप में पहना था। ताजमहल के दीदार के समय में भी मेलानिया उन्हीं वस्त्रों में थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.