Breaking:यमुना एक्सप्रेस वे पर कार बनी आग का गोला, बाल- बाल बचे सवार
मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे की है घटना। माैके पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मी। कार हुई खाक।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 06:26 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। हादसों का मार्ग बनते जा रहे यमुना एक्सप्रेस वे पर आये दिन कोई न कोई गंभीर हादसे होते ही रहते हैं। शुक्रवार देर रात जहां सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं वहीं शनिवार शाम एक कार आग का गोला बन बन गई। गनीमत रही कि कार सवारों ने सही समय पर निर्णय लेकर कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था और खुद भी उससे उतर गए थे। वरना कार के साथ जनहानि भी हो सकती थी।
घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के पास से एक कार गुजर रही थी। तभी कार के अंदर अचानक धुंआ उठने लगे। कार सवारों ने आनन फानन में कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। कार सवारों के उतरते ही उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक लोग मदद के लिए एक्सप्रेस वे कर्मियों को सूचित करते तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि सूचना के तत्काल बाद एक्सप्रेस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। कार में शॉर्ट सर्किट होने की संभावना देखी जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें