Move to Jagran APP

मैनपुरी में बोले अखिलेश, कहा इस चुनाव कर दो भाजपा का सफाया

मैनपुरी में चल रही जनसभा में अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी। जनसभा में मुलायम सिंह यादव के न पहुंचने से मायूसी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 02:07 PM (IST)
मैनपुरी में बोले अखिलेश, कहा इस चुनाव कर दो भाजपा का सफाया
मैनपुरी में बोले अखिलेश, कहा इस चुनाव कर दो भाजपा का सफाया

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी में हो रही जनसभा को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि ये बदलाव का चुनाव है। यदि विकास की बात करें तो भाजपा कहीं नहीं ठहरेगी सपा के सामने। अखिलेश बोले कि मैनपुरी जिला सैनिको का क्षेत्र है। भाजपा की गलत नीतियों से हर रोज एक जवान शहीद हो रहा है।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय के पास स्थित पार्क में हो रही जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत अखिलेश ने आभार के साथ की। कहा कि मैनपुरी के एक एक नेता कार्यकर्ता का धन्यवाद करता हूं। हालांकि नेताजी मंच पर नहीं आए, लेकिन उन्होंने सभी दलों को निर्देश दिए हैं कि भाजपा का सफाया करो। ये चुनाव भाजपा का सफाया करने वाला है। होली के बाद ये नया रंग है। हरे लाल के साथ नीला रंग भी है। यहां सपा हमेशा मजबूत रही है। इस बार भी हमे पूरी ताकत दिखानी है। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर बोले कि जनता का जोश देखकर खुशी हो रही है। लोकतंत्र में बहुत बड़ी जीत हो चुकी हैं, लेकिन इस बार पूरी दुनिया देखेगी यहां कितनी बड़ी जीत हुई। 

अखिलेश बोले कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया। इतना कोई झूठ नहीं बोलता, जितना भाजपा बोलती है। कोई वादा पूरा नहीं किया। रोजगार नहीं दिए, कारोबार और ठप कर दिए। अकाउंट खुलवा लिए, लेकिन 15 लाख नहीं आए। किसान को कुछ नहीं मिला। किसान की बोरी से 5 किलो की चोरी भाजपा ने कर ली। किसानों का एक किलो आलू तक नहीं खरीदा। अभी तो कार्यकर्ताओं की रैली हुई है। अभी तो 19 को सपा बसपा की रैली होनी है। तब विचारों का संगम होगा। भीड़ देखकर विरोधियों को पता चल जाएगी हमारी ताकत। उन्‍होंने ऐलान किया कि 19 अप्रेल की रैली में मायावती और मुलायम सिंह भी मौजूद रहेंगे। उन्‍होंने लोगों से अपली की कि 23 अप्रेल को वोट जरूर डालें।

अपने पिता और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह को जीताने की अपील करते हुए कहा कि ये नेताजी का क्षेत्र है। नेताजी आजमगढ़ से चुने गए थे लेकिन नेताजी ने कहा हम मैनपुरी से लड़ना चाहते हैं। ये चुनाव सपा का तो है ही, मुलायम सिंह का भी है। ये हमारे सम्मान की बात की नेताजी यहां से लड़ रहे हैं।

अखिलेश यादव से पूर्व पार्टी महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने मंच से मुलायम सिंह को 85 फीसद वोट दिलाने की अपील की। रामगोपाल बोले, दिल्ली के बाद उप्र में भी गठबंधन की सरकार आएगी। इस दौरान मंच पर धर्मेंद्र यादव आदि भी मौजूद थे। 

बता दें कि सभा में मुलायम सिंह को भी पहुंचना था लेकिन वे नामांकन दाखिल करने के बाद वापस इटावा रवाना हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.