विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिनेत्री व हिमाचल से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर आगरा कोर्ट में चल रहा मामला, मुकदमे में होगी सुनवाई

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 12 Jan 2026 09:59 PM (GMT+05:30)

आगरा की स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दायर वाद पर मंगलवार को सुनवाई होगी। ...और पढ़ें

भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत।

भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत।

HighLights

  1. किसानों और महात्मा गांधी के अपमान का आरोप है।

  2. न्यू आगरा पुलिस को आख्या प्रस्तुत करने का आदेश।

जासं, आगरा। हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर वाद में मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई होगी।

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 2024 को किसानों के अपमान एवं राष्ट्र द्रोह में एक वाद दायर किया था। यह मामला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों के अपमान से जुड़ा है।

पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह ने 16 दिसंबर 2025 की तिथि नियत करते हुए थाना न्यू आगरा को धारा 225 (1) के तहत आख्या मांगने का आदेश दिया था। आख्या न आने पर 23 दिसंबर की तिथि नियत की। इसके बाद थानाध्यक्ष न्यू आगरा को एक पत्र भेजकर आवश्यक रूप से 13 जनवरी 2026 के तक आख्या प्रस्तुत करने के आदेश किए थे।