विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिनेत्री बिपाशा बसु अब नजर आएंगी वेब सीरीज में, आगरा में होगी 'बाराबंकी' की शूटिंग

By Rajpratap Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 10 Oct 2026 11:23 PM (IST)

निर्देशक हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'बाराबंकी' की शूटिंग 18 अक्टूबर से आगरा और आसपास के क्षेत्रों में ...और पढ़ें

बाराबंकी की शूटिंग के लिए अभिनेत्री बिपाशा बसु आगरा आ रही हैं।

बाराबंकी की शूटिंग के लिए अभिनेत्री बिपाशा बसु आगरा आ रही हैं।

जागरण संवाददाता, आगरा। ब्रज की गलियां और गांव एक बार फिर फिल्मी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं। प्रसिद्ध निर्देशक हंसल मेहता की आगामी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ की शूटिंग 18 अक्टूबर से आगरा और आसपास के क्षेत्रों में होगी। इसके लिए लोकेशन फाइनल कर ली गई हैं। वेब सीरीज की शूटिंग से लगभग 200 स्थानीय कलाकारों और क्षेत्रीय लोगों को भी काम करने का अवसर मिलेगा।

लाइन प्रोड्यूसर मनोज कुमार ने बताया कि वेब सीरीज की शूटिंग आगरा, पिनाहट और होलीपुरा में की जाएगी। अभिनेत्री बिपाशा बसु करीब 20 दिन तक शूटिंग करेंगी। इस वेब सीरीज के जरिए उनके अभिनय में छह साल बाद वापसी करने की चर्चा है। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों को जूनियर कलाकारों और अन्य भूमिकाओं में काम करने का मौका मिल सकता है। वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ वर्ष 1984 में घटित घटनाओं पर आधारित है।

इसकी कहानी सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी आलोक लाल की पुस्तक ‘द बाराबंकी नार्कोस:बस्टिंगइंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल’ पर आधारित है। यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें नशे के कारोबार से जुड़े घटनाक्रम को पर्दे पर दिखाया जाएगा।

निर्देशक हंसल मेहता ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’ और ‘गांधी’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में वास्तविक घटनाओं और गंभीर विषयों को प्रमुखता से दिखाया गया है। अब ‘बाराबंकी’ की शूटिंग आगरा और आसपास के क्षेत्रों में होने से ब्रज की लोकेशन एक बार फिर फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण बनेंगी।