तूफान का खौफ..आशंकाओं में कटी रात
आगरा(जागरण संवाददाता): तूफान का खौफ ताजनगरी पर छाया हुआ है। इसी खौफ के साय में मंगलवार की सुबह हुई।
आगरा(जागरण संवाददाता): तूफान का खौफ ताजनगरी पर छाया हुआ है। इसी खौफ के साय में मंगलवार की सुबह हुई।
सोमवार को जारी मौसम विभाग के एलर्ट के बाद से शहर के लोग सहमे हुए हैं। इस पर जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर की गई स्कूलों की छुट्टी ने इस डर को और पुख्ता कर दिया। दिन भर लोग राजस्थान में उठे तूफान की खबरों को न्यूज चैनलों पर देखते रहे। वाट्सअप पर चल रहे तूफान की आशंकाओं के मैसेज डर को बढ़ावा दे रहे थे। ऐसे में लोगों की रात डर में गुजरी। हालांकि ठंडी हवाओं ने सोमवार रात से राहत दी हुई है। ठंडी हवाओं का जोर मंगलवार सुबह भी रहा। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट महसूस की गई। लेकिन धूप में तेजी सोमवार की तरह ही है।
बता दें कि सोमवार को पारा चढ़कर 41.4 डिग्री से. पर पहुंच गया था। सुबह से शाम तक तेज धूप की वजह से शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान नजर आए। धूप में बाहर निकलने पर गर्म हवा के थपेड़े चुभते हुए नजर आए। त्वचा झुलस गई।
ताजनगरी में दो मई को आए तूफान के बाद मौसम में परिवर्तन आया था। दो-तीन दिन तक तापमान कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। इसके बाद गर्मी अब फिर सताने लगी है। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता गया। गर्म हवा के थपेड़े चुभ रहे थे। इससे बचाव को लोग स्वयं को पूरा ढककर ही घर से बाहर निकले। अधिकतम तापमान सोमवार को 41.4 डिग्री से. दर्ज किया गया जो रविवार के 41 डिग्री से. से थोड़ा अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री से. रहा, जो रविवार के 26.2 डिग्री से. से 1.4 डिग्री से. कम था। प्रदेश के गर्म शहरों में आगरा सोमवार को सातवें स्थान पर रहा। सबसे अधिक गर्म झांसी रहा। ठंडी हवाओं ने तूफान के जोर को किया कम
सोमवार रात से चल रहीं ठंडी हवाओं ने तूफान के जोर को कुछ हद तक कम कर दिया है। राजस्थान में जब कल तूफान आया था तो शहरवासी भी हलकान हो गए थे, लेकिन तूफान का रुख एनसीआर, हरियाणा की तरफ मुड़ने के कारण आगरा की तरफ इसके जोर को थोड़ा कम ही देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि तूफान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं पर आता है जबकि हवा की गति कम देखी जा रही है। हवा की गति हल्की आंधी चलने की आशंका को बढ़ा रही है। यह शहर रहे गर्म
क्रम, शहर, अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)
1, झांसी, 43.2
2, वाराणसी, 43.0
3, इलाहाबाद, 42.8
4, चुर्क, 42.2
इटावा, 42.2
बांदा, 42.2
5, कानपुर, 41.8
6, फुरसतगंज, 41.5
बस्ती, 41.5
7, आगरा, 41.4
सुल्तानपुर, 41.4