फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र: चाहर के राजतिलक में फतेहाबाद अव्वल, जानिए क्या रहा मतदान का फीसद
सर्वाधिक मत हासिल करने वालों की फेहरिस्त में राजकुमार चाहर जहां दूसरे नंबर पर हैं खुद प्रधानमंत्री मोदी तीसरे नंबर पर हैं।
आगरा, अजय परिहार। देशभर में मोदी की सुनामी चली। प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस 22 राज्यों में अपना खाता तक नहीं खोल सकी। ऐसे में मुगलों की राजधानी में ताल ठोकने वाले भाजपा उम्मीदवार राजकुमार चाहर ने इतिहास रच डाला। यूपी में चाहर की दूसरी सबसे बड़ी जीत हुई है। रिकॉर्ड मतों की जीत के मामले में राजकुमार चाहर प्रधानमंत्री से भी ऊपर है। सर्वाधिक मत हासिल करने वालों की फेहरिस्त में राजकुमार चाहर जहां दूसरे नंबर पर हैं, खुद प्रधानमंत्री मोदी तीसरे नंबर पर हैं।
राजकुमार के इस राजतिलक में फतेहाबाद विधानसभा ने अहम भूमिका निभाई है। फतेहाबाद विधानसभा से चाहर को जहां सर्वाधिक फीसद मत प्राप्त हुए हैं, वही चाहर की कर्म स्थली फतेहपुरसीकरी से वह मत फीसद हासिल करने में चौथे स्थान पर रहे है। पांचों विधानसभा में से फतेहाबाद विधानसभा के मतदाताओं ने जाति बंधन को तोड़कर पार्टियों के वोट बैंक को ध्वस्त कर राजकुमार पर सर्वाधिक दुलार किया है।
जिसके कारण राजकुमार को लोकसभा में पहुंचने के लिए बंफर बढ़त मिली और संसद के लिए राजकुमार का राजतिलक हुआ। राजकुमार पूर्व में भी अपनी शानदार स्थिति से लोगों को हैरान कर चुके हैं। पूर्व के चुनावों में जब वे निर्दलीय लड़े थे तब भी दूसरे नंबर ही रहे थे।
विधानसभा फतेहाबाद में
भाजपा
पड़े वोट टोटल वैध मत फीसद
137681 188586 73:
विधानसभा खेरागढ़़
123803 188855 65.55:
विधानसभा बाह
106898 163881 65.22:
विधान सभा फतेहपुर सीकरी
147850 228998 64.56:
विधानसभा आगरा ग्रामीण
146562 250020 58.62:
विधानसभा फतेहाबाद
कुल कांग्रेस पड़े वोट
टोटल वैध मत फीसद
29604 188586 15.69:
विधानसभा खेरागढ़
40249 188855 21.31:
विधानसभा बाह
26341 163881 16.07:
विधानसभा फतेहपुर सीकरी
42818 228998 18.69:
विधानसभा आगरा ग्रामीण
31877 250020 12.74:
विधानसभा फतेहाबाद
कुल गठबंधन पड़े वोट टोटल वैध मत फीसद
18011 188586 9.55
विधानसभा खेरागढ़
20985 188855 11.11
विधानसभा बाह
26279 163881 16.03
विधानसभा फतेहपुर सीकरी
34704 228998 15.15:
विधानसभा ग्रामीण
67538 250020 27.01
मिनी छपरौली ने भी राजकुमार पर लुटाया प्यार
मिनी छपरौली के मतदाताओं ने अपने राजकुमार पर भरकर प्यार लुटाय, तभी तो पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मिनी छपरौली नाम से चर्चित फतेहपुर सीकरी से सर्वाधिक 1.47.850 वोट मिले हैं। संघ की शाखाओं एवं पाठशाला में बैठकर राजनीति का क क हरा सीखने वाले चाहर ने बजरंग दल व युवा मोर्चा के पदों पर रहकर आगरा से तीन बार सांसद रहे स्व. भगवान शंकर रावत के वर्ष 1991,1996 व 1998 के चुनावों में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का चुनाव संयोजक रहकर खासा राजनीतिक अनुभव लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप