Move to Jagran APP

Kisan Andolan: गांव-गांव समर्थन जुटा रहे किसान, हाईवे करेंगे जाम, कल मुश्किल हो सकते हैं हालात

Kisan Andolan आगरा में विभिन्न किसान संगठनों की हुई पंचायत। संयुक्त किसान मोर्चा भारतीय किसान यूनियन टिकैत और दूसरे संगठनों ने छह फरवरी को हाईवे जाम करने का निर्णय लिया और अलग-अलग स्थानों पर जाम लगाने की सहमति बनाई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 07:46 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 07:46 AM (IST)
Kisan Andolan: गांव-गांव समर्थन जुटा रहे किसान, हाईवे करेंगे जाम, कल मुश्किल हो सकते हैं हालात
संयुक्त किसान मोर्चा सहित दूसरे संगठनों ने छह फरवरी को हाईवे जाम करने का निर्णय लिया

आगरा, जागरण संवाददाता। किसान आंदोलन को धार देने के लिए स्थानीय किसान भी समर्थन जुटा रहे हैं। इसके लिए आगरा में अलग-अलग संगठनों की पंचायत की जा रही है, तो रणनीति भी बनाई जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन टिकैत और दूसरे संगठनों ने छह फरवरी को हाईवे जाम करने का निर्णय लिया और अलग-अलग स्थानों पर जाम लगाने की सहमति बनाई।

loksabha election banner

जाट धर्मशाला, बरहन पर हुई पंचायत में किसानों ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। संगठन के मंडलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि किसानों के साथ अहित नहीं होने दिया जाएगा। छह फरवरी को आंवलखेड़ा रोड स्थित बम्बा पर महापंचायत होगी, जिसके बाद हाईवे जाम किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे स्थानों पर भी संगठन के लोग हाईवे जाम करेंगे। इस दौरान अतुल शर्मा, प्रवेंद्र सिंह धाकरे, राजेंद्र सिंह धाकरे, धर्मेद्र, गजेंद्र परमार, विपिन यादव, ब्रजेश चौधरी आदि मौजूद थे। संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत गांव बाद में हुई। इसमें किसानों पर लगे मुकदमें हटाने, नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही हाईवे जाम करने का ऐलान किया गया। इस दौरान रणवीर सिंह तोमर, रघुवीर सिंह चाहर, श्याम सिंह चाहर, बलवीर, किशन सिंह, दुर्गा प्रसाद, सोमवीर, मुकेश पाठक, सुरेंद्र, महेश कुमार, लाखन सिंह, राजवीर सिंह, अवधेश सोलंकी, अमन चौहान आदि मौजूद थे। किसान नेता बलवीर सिंह का कहना था कि सरकार ने अगर किसानों के हितों का ध्यान नहीं रखा तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम करने का ऐलान किया है। इस दौरान विवेक, राजकुमार, अभिषेक, सतेंद्र आदि मौजूद थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.