Move to Jagran APP

Tractor March: दिल्ली में बढ़ने लगी ताजनगरी के किसानों की संख्या, गाजीपुर बार्डर पर पहुंचे

पिछले 15 दिन से सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था डेरा डाले हुए था बीते गुरुवार को 15 सदस्यीय किसानों का एक और जत्था दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर पहुंच गया है। तमाम किसान अभी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:40 PM (IST)
Tractor March: दिल्ली में बढ़ने लगी ताजनगरी के किसानों की संख्या, गाजीपुर बार्डर पर पहुंचे
आगरा के किसान ट्रैक्‍टर रैली में भाग लेने दिल्‍ली पहुंच चुके हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में आगरा के किसानों के भी संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 15 दिन से सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था डेरा डाले हुए था, बीते गुरुवार को 15 सदस्यीय किसानों का एक और जत्था दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर पहुंच गया है। तमाम किसान अभी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। 25 जनवरी को ट्रैक्टरों से भी तमाम किसान दिल्ली जाएंगे।

prime article banner

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब और हरियाणा के किसान काफी दिनों से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। वह किसी कीमत पर नये कानूनों को मानने को तैयार नहीं हो रहे। इस आंदोलन में अब ताजनगरी के किसान भी शामिल हो रहे हैं। लगभग 15 दिन पहले गाजीपुर बार्डर पहुंची सावित्री देवी पिछले तीन दिन भूख हड़ताल पर भी रहीं। उनके साथ आंदोलन में शिरकत करने पहुंची महिलाएं भंडारे की कमान संभाल रही हैं। धरने पर बैठे किसानों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराने में मदद कर रही हैं। बीते गुरुवार को सोमवीर यादव के नेतृत्व में किसान दिल्ली पहुंच गए। उनका कहना है कि ये लड़ाई सिर्फ हरियाणा या पंजाब के किसानों की नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में आगरा के किसानों की संख्या और बढ़ेगी। वह भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.