फैक्ट्री कर्मी की थी ट्रैक पर मिली लाश
जासं, आगरा: सिकंदरा के गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पर शनिवार को मिली लाश जूता कारखाना क
जासं, आगरा: सिकंदरा के गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पर शनिवार को मिली लाश जूता कारखाना के कर्मचारी हनी की थी। परिजनों ने फैक्ट्री के पास ही चाय का खोखा चलाने वाले युवक पर विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
लोहामंडी की जटपुरा बस्ती निवासी 27 वर्षीय हनी पुत्र कैलाशचंद, आलमगंज में जूता कारखाना में काम करता था। दो दिन पहले चाय और गुटका का खोखा लगाने वाली महिला ने 40 रुपये का तकादा कर दिया था। इस पर उसका महिला से विवाद हो गया। महिला के पुत्र और उसके साथियों ने हनी को धमकी दी थी, जिसे हनी और परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार को उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। परिजनों का आरोप है कि हनी की ्रहत्या करने के बाद लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।