Move to Jagran APP

एटा में बोले प्रभू दयाल, कांग्रेस अनुसूचितों की सबसे बड़ी दुश्मन

बसपा पर भी लगाया अनुसूचितों की अनदेखी का आरोप। कहा भाजपा ने रखा इस विशेष वर्ग का विशेष ध्‍यान। इसी बूते पर फिर सत्‍ता में आएगी भाजपा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 06:14 PM (IST)
एटा में बोले प्रभू दयाल, कांग्रेस अनुसूचितों की सबसे बड़ी दुश्मन
एटा में बोले प्रभू दयाल, कांग्रेस अनुसूचितों की सबसे बड़ी दुश्मन

 आगरा [जेएनएन]: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में पूर्व सांसद एवं मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु दयाल कठेरिया ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों की सबसे बड़ी दुश्मन है। इस पार्टी ने हमेशा लोगों का शोषण किया। भाजपा सरकार ने अनुसूचितों के लिए तमाम योजनाएं चलाईं, जिनका लाभ इस वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

loksabha election banner

एटा में दीपाशीष विवाह स्थल पर आयोजित बैठक में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा शौचालय अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के यहां ही बनवाए हैं। मायावती इस वर्ग की सबसे बड़ी हमदर्द बनने की कोशिश करती हैं, लेकिन एससी एसटी लोग अब उन्हें अच्छी तरह समझ गए हैं। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र मंत्री निर्मल धनगर ने कहा कि शोषित वर्गों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई लाभकारी योजनाएं संचालित की हैं। इसलिए अब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताना है।

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लोगों को इतना लाभ मिला है कि इसी बलबूते पर हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे। जनता अपने आप ही फिर से मोदी सरकार ही चुनेगी। ब्रज क्षेत्र मंत्री बबिता दिवाकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को दी। इस बैठक में शिवरतन दिवाकर, अजय दिवाकर, नरेंद्र गिहार, जितेंद्र दिवाकर, तरुणेश चक, अनिल कठेरिया, संजय दिवाकर, योगेश दिवाकर, आर्यन दिवाकर, लक्ष्मण कठेरिया, संतोष दिवाकर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.