Move to Jagran APP

बोले अखिलेश, सपा की बनी सरकार तो बटेश्वर का होगा भव्य विकास

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया बटेश्वर में पूजन। इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर बोले, भाजपा वोट के लिए भगवान का नाम बदल सकती।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 02:49 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:00 PM (IST)
बोले अखिलेश, सपा की बनी सरकार तो बटेश्वर का होगा भव्य विकास
बोले अखिलेश, सपा की बनी सरकार तो बटेश्वर का होगा भव्य विकास

आगरा [जेएनएन]: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर से भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो बटेश्वर में भव्य विकास होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर नाराजगी जताई। कहा, इकाना भगवान विष्णु का नाम है। वोट के लिए भाजपा भगवान का नाम भी बदल सकती है। 

loksabha election banner

मंगलवार को अचानक बटेश्वर में दर्शन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा अगली सरकार बनने पर बटेश्वर के विकास को तीन सौ करोड़ भी खर्च करने पड़े, तो करेंगे। हमें ये नहीं बताना कि हमने काम किया है या नहीं, ये जनता का विश्वास है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग किसी का सम्मान नहीं करते। हमें इकाना स्टेडियम का नाम अटल बिहारी के नाम पर करने पर आपत्ति नहीं है। लेकिन यदि अटल के नाम से भाजपा वोट लेना चाहती है, तो लखनऊ से अच्छा स्टेडियम बटेश्वर में बनवाए। भाजपा के लोग भगवान के भी नहीं है। ये केवल गद्दी चाहते हैं। इकाना मेरा नहीं, भगवान विष्णु का नाम है। भाजपा स्वार्थी है, वोट के लिए भगवान का नाम भी बदल दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का झूठ अब जनता जान गई है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन हाल ये है कि सही सरकारें नहीं बनीं तो किसानों को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ेगी। कहा कि हमें खतरा धर्म मानने वालों से नहीं, ढोंगियों से है।

ब्रह्मïलाल मंदिर में किया पूजन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने दोनों बच्चों और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव के साथ सुबह नौ बजे सबसे पहले बटेश्वर के प्रमुख ब्रह्मïलाल मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद जैन तीर्थ सौरीपुर में दर्शन किए। वह बटेश्वर के घोड़े मेले का भी निरीक्षण करने पहुंचे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.