Move to Jagran APP

आपातकाल में मददगार बनेगी पूर्व सैन्य अफसरों की 'फौज'

- आ‌र्म्ड फोर्सेज वेटरन ऑफीसर्स एसोसिएशन का गठन, 26 जनवरी पर शहर में रंगारंग कार्यक्रमों संग होगी परेड

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 06:30 AM (IST)
आपातकाल में मददगार बनेगी पूर्व सैन्य अफसरों की 'फौज'
आपातकाल में मददगार बनेगी पूर्व सैन्य अफसरों की 'फौज'

आगरा, जागरण संवाददाता। सेना का जवाब या उनका परिवार किसी भी मुश्किल में होगा तो उनकी मदद पूर्व सैन्य अफसरों की फौज करेगी। सेवानिवृत सैन्य अफसरों ने आ‌र्म्ड फोर्सेज वेटरन ऑफीसर्स एसोसिएशन का गठन किया है।

loksabha election banner

गुरुवार को कलक्ट्रेट में इसकी जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता यूसी दुबे ने बताया कि संस्था में केवल भारतीय सेना के तीनों अंगों के सेवानिवृत अधिकारी ही सदस्य हैं। संस्था सदस्यों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। हर जोन का अलग इंचार्ज होगा। उस क्षेत्र में किसी भी सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक या उसका परिवार मुश्किल में होगा तो सूचना पर उस क्षेत्र में रहने वाले संस्था सदस्य तत्काल अपने साथियों के साथ मदद को पहुंचेंगे। यही नहीं भविष्य में संस्था शासन व प्रशासन की भी विभिन्न मुद्दों पर मदद करेगी। युवाओं को संस्कारित करने और उनकी शिक्षा को लेकर भी संस्था काम करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था के संयोजन में मार्च ऑफ ग्लोरी ऑफ आगरा के नाम से बड़ी परेड शहर में 26 जनवरी को होगी। आगरा क्लब से निकलने वाली परेड कंपनी गार्डन पहुंचेगी। परेड में पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक व स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। रंगारंग कार्यक्रम के बीच परेड होगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। लिहाजा स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं। पदाधिकारी वहां की स्थितियों का जायजा भी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था अध्यक्ष स्क्वाडन लीडर एके सिंह को बनाया गया है। कर्नल अपूर्व त्यागी, जनरल पी दत्ता, बिग्रेडियर मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से संस्था में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.