Move to Jagran APP

साल दर साल बढ़ रहा भक्ति का दायरा, हैरान कर देगी कान्‍हा की नगरी में आस्‍थावानों की ये संख्‍या

वृंदावन में बीते वर्ष दर्शन को पहुंचे 1.60 करोड़ श्रद्धालु। कन्हैया की नगरी में हर साल बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 05:48 PM (IST)
साल दर साल बढ़ रहा भक्ति का दायरा, हैरान कर देगी कान्‍हा की नगरी में आस्‍थावानों की ये संख्‍या
साल दर साल बढ़ रहा भक्ति का दायरा, हैरान कर देगी कान्‍हा की नगरी में आस्‍थावानों की ये संख्‍या

मथुरा, जेएनएन। ये कान्हा की नगरी है, ब्रज की माटी में खेले कन्हैया के भक्त पूरी दुनिया में है। जिन स्थलों पर गोपाल ने गाय चराईं, जहां खेले, उनके दर्शन के लिए श्रद्धालु उतावले रहते हैं। कान्हा के दर पर साल-दर-साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ये वह श्रद्धालु हैं जो दूर-दूर से अपने आराध्य की एक झलक पाने को व्याकुल रहते हैं। चाहे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान हो या फिर ठाकुर बांकेबिहारी का मंदिर। वृंदावन का प्रसिद्ध प्रेम मंदिर हो या फिर गोवर्धन महाराज के दर्शन। कान्हा के घर की रज माथे से लगाने को श्रद्धालु इतने उत्साहित हैं कि हर साल यहां भक्तों की संख्या बढ़ी है। खास बात ये है कि जहां देश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं विदेशी भक्तों की संख्या में भी हर साल इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा भक्त वृंदावन पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष वृंदावन में ही पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.60 करोड़ हो गई। इनमें 57 हजार श्रद्धालु विदेशी रहे। दूसरे नंबर पर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि रही। यहां भी करीब 82 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इनमें 30 हजार श्रद्धालु विदेशी रहे। पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

loksabha election banner

वर्ष 2019

स्थान-भारतीय-विदेशी-कुल

मथुरा-8240400-29435-8269835

वृंदावन-16036100-59960- 16093060

बरसाना-4265700-2540-4268240

नंदगांव-2400500-1750-2402250

गोवर्धन-16889400-11200-16900600

कुसुम सरोवर-2902300-1992-2904292

गोकुल-5598900-2400-5601300

राधाकुंड-1257800-1365-1259165

महावन-575150-617-575767

बलदेव-2070600-1420-2072020

कुल-60260850-112679-60373529

वर्ष 2018 में पहुंचे श्रद्धालु

स्थान-भारतीय-विदेशी-कुल

मथुरा-7660300-27910-7688910 वृंदावन-14850200-53980-14904180

बरसाना-3885400-2200-3887600

नंदगांव-2184200-1560-2185760

गोवर्धन-15989700-10660-16000360

कुसुम सरोवर-2729550-1870-2731420

गोकुल-1160150-1215-1161365

राधाकुंड-5155800-2175-5157975

महावन-510250-555-510805

बलदेव-1803900-1280-1805180

कुल -55929450-103405-56032855

वर्ष 2017

स्थान-भारतीय-विदेशी-कुल

मथुरा-7226700-26605-7253305 वृंदावन-13788500-50880-13839380

बरसाना-3614440-2070-3616510

नंदगांव-2064460-1505-2065965

गोवर्धन-13178100-9115-13187215

कुसुम सरोवर-2592020-1645-2593665

गोकुल-1124880-1185-1126065

राधाकुंड -4981300-2120-4983420

महावन-485050-530-485580

बलदेव-1625500-1220-1626720

कुल-50680950-96875-50777825

वर्ष 2016

भारतीय-विदेशी-कुल

46505000-91390-46596390

वर्ष 2015

भारतीय-विदेशी-कुल

44881500-89720-44971220

मथुरा : भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान होने का कारण देश-दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। द्वारिकाधीश मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं।

वृंदावन : बिहारीजी, इस्कॉन, रंगजी, शाहजी, निधिवन, प्रेम मंदिर के दर्शन करने को देश-दुनिया से श्रद्धालु आते हैं।

गोवर्धन : गोवर्धन परिक्रमा करने को वर्ष भर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। मुडिय़ा पूर्णिमा पर पैर रखने का स्थान परिक्रमा मार्ग में नहीं मिलता है।

गोकुल : भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली होने के कारण देश-दुनिया के श्रद्धालु यहां आते हैं। नंदोत्सव पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ता है।

कुसुम सरोवर: कुसुम सरोवर के बारे में मान्यता है कि यहां ठाकुर जी राधारानी का फूलों से श्रृंगार करते थे।

राधाकुंड: भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी ने इस कुंड को कंगन से खोदा था। मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर रात्रि में स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है।

बरसाना : राधाजी की जन्मस्थली होने के कारण श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। राधाष्टमी और होली पर देश-दुनिया की आस्था का केंद्र बरसाना बन जाता है।

बलदेव: भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊ जी महाराज का यहां विश्वविख्यात मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन को जाते हैं।

महावन: चौरासी खंभा का प्राचीन मंदिर है। मान्यता है इन खंभों की परिक्रमा करने से 84 कोस की परिक्रमा का लाभ मिलता है।

मथुरा में धार्मिक स्थलों के प्रति लोगों की आस्था ही है कि यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। भारतीयों के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी लगातार बढ़ रहे हैं।

डीके शर्मा-जिला पर्यटन अधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.