लखनऊ की तरह आगरा मेट्रो में भी निवेश कर सकती है यूरोपियन बैंक Agra News
दिल्ली में हुई अधिकारियों की बैठक में हुआ मंथन।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट में यूरोपियन बैंक निवेश कर सकती है। निवेश कितने करोड़ रुपये का होगा। इसे लेकर जल्द उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है।
सोमवार दोपहर नई दिल्ली में आगरा और कानपुर मेट्रो को लेकर बैठक हुई। आगरा मेट्रो का प्रोजेक्ट 8379 करोड़ रुपये का है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने एडीए को फंडिंग के लिए कहा था लेकिन एडीए की माली हालत ठीक नहीं है। इनर ङ्क्षरग रोड के निर्माण के चलते एडीए पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये का कर्ज है। सोमवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में मेट्रो के निवेश को लेकर मंथन किया गया। यूरोपियन बैंक ने लखनऊ मेट्रो मेें दो सौ करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसी पैटर्न पर आगरा मेट्रो में भी निवेश कर सकती है।
मेट्रो प्रोजेक्ट एक नजर में
- आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 8379 करोड़ रुपये है।
- आगरा मेट्रो की कुल लंबाई 30 किमी होगी
- दोनों कॉरिडोर पर तीस स्टेशन होंगे।
- दोनों कॉरिडोर पर 22 स्टेशन एलीवेटेड और आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।
- आगरा मेट्रो में तीन कोच होंगे। एक की कीमत 11 करोड़ रुपये होगी।
- दोनों रूट पर तीस ट्रेनों का संचालन होगा।
- पहले चरण में बीस ट्रेनें खरीदी जाएंगी। इनकी खरीद चाइना से होगी।
- पांच मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी।
- दो मिनट में एक किमी का सफर तय होगा।
- उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मेट्रो ट्रैक व स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
- मेट्रो में एडवांस सिक्योरिटी फीचर में दरवाजा पर डबल लॉक होगा।
- डिस्प्ले सिस्टम, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम भी होंगे।
- महिलाओं के लिए सीटें रिजर्व होंगी।