ईद-उल-अजहा आज, नमाज के बाद कुर्बानी, महिलाएं भी अदा करेंगे नमाज
ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर तैयारी पूरी सुबह सात बजे होगी ईद की नमाज
आगरा, जागरण संवाददाता। ईद-उल-अजहा का इंतजार अब खत्म हो गया है। ईदगाह भी नमाजियों के इस्तकबाल को तैयार है। बाजार रातभर रोशन रहे। समाज के लोग फज्र का नमाज के बाद से ईद की तैयारियों में जुट गए है।
सोमवार (आज) ईद-उल-अजहा (बकरीद) है। शहर में रविवार की रातभर बाजार गुलजार रहे। ईदगाह पर दो महीने से चल रही साफ-सफाई और पार्क की घास काटने का काम पूरा हो गया। ईदगाह नमाजियों के लिए तैयार हो गई। नमाज के बाद मुस्लिम इलाकों में बकरों की कुर्बानी की सिलसिला शुरू हो जाएगा।
शहर में लोहामंडी, बिजली घर, सुभाष बाजार, रोशन मोहल्ला, ताजगंज, राजपुर चुंगी, पाय चौकी, सेब का बाजार, फव्वारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, हॉस्पिटल रोड, राजामंडी, सिंधी बाजार और शाहगंज आदि देर रात तक रोशन रहे। यहां पर महिला कपड़े और श्रृंगार की सामान खरीदती दिखीं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी खूब खरीदारी की गई। एक दूसरे को देंगे ईद की मुबारकबाद
ईदगाह सहित शहरी की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद नमाजी एक-दूसरे गले लगाकर मुबारकबाद देंगे। सेवइंयों की खरीदारी
मंटोला में मदीना तिराहे के पास सेवइंयों का बाजार गुलजार रहा है। वहां के अधिकांश लोगों ने देर रात तक सेवइंयों की खरीद की। बंदी और कैदी भी अदा करेंगे नमाज
जेल में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बंदी और कैदी हैं। सोमवार सुबह को ये सभी ईद की नमाज अदा करेंगे।
महिलाएं अदा करेंगी ईद की नमाज
जासं, आगरा: शहर की ज्यादातर मस्जिदों में पुरुष ईद की नमाज अदा करेंगे, लेकिन पांच मस्जिद ऐसी हैं। जहां पर ख्वातीन (महिलाएं) भी ईद की नमाज अदा करेंगी। ये मस्जिद सिंकदरा की नूरी मस्जिद, मस्जिद हुदा, मस्जिद मदीना सहित अन्य हैं।